हर परिवार को 3 LPG सिलेंडर फ्री, बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा; सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

Free LPG Cylinder: एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के बीच भाजपा सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। अब सरकार हर परिवार को एक साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री में देगी।
tamilnadu government free lpg cylinder scheme
एलपीजी सिलेंडर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Free LPG Cylinder Scheme: एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के बीच भाजपा सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। अब सरकार हर परिवार को एक साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री में देगी। इसके साथ ही ट्रांसजेंडरों के लिए बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। हालांकि, सरकार द्वारा घोषित इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनकी सालाना कमाई 25 लाख रुपये से कम है।

बता दें कि तमिलनाडु के नए नवेले मुख्यमंत्री सी. जोसेफ ने सोमवार को राज्य के विधानसभा में इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, तमिलनाडु के लोगों को अगले वर्ष यानी की 2027 के पोंगल त्योहार पर यह सुविधा मिलेगी।

13 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार के अनुसार, इस योजना से करीब 13 लाख परिवारों को लाभ मिलने की संभावना जताई गी है। स्वाभाविक रूप से कम आय वाले वर्ग के लोगों के लिए मुख्यमंत्री का यह घोषणा काफी राहत देने वाला है। एक अनुमान के मुताबिक, इस योजना को लागू करने में राज्य सरकार के ऊपर सालाना आधार पर करीब 4,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। हालांकि, एलपीजी सिलेंडर सीधे देने के बजया, सरकार के लिए तय राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजेगी।

योजना के पीछे सरकार का मकसद

यह परियोजना 'अन्नपूर्णा सुपर सिक्स योजना' के नाम से शुरू की जाएगी। तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय ने बताया कि राज्य के लोगों को यह सुविधा क्यों दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी संघर्ष के कारण भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे लोगों को सिलेंडर खरीदने में समस्या आ रही है और परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं से आम जनता को राहत देने के लिए सरकरा ने मुफ्त सिलेंडर की सुविधा देने का विचार किया है।

टीवीके ने चुनाव में किया था वादा

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कई लोगों का कहना है कि सी. जोसेफ विजय अपना चुनावी वादा पूरा करने के लिए इस तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी टीवीके ने हर साल 6 एलपीजी सिलेंडर फ्री देने की बात कही थी। उसी तर्ज पर, उन्होंने अब 3 मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा की है।

tamilnadu government free lpg cylinder scheme
Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

इसके अलावा राज्य के सरकारी अस्पताल में पैदा होने वाले हर शिशु को सोने की अंगूठी दी जाएगी। सरकार 12 लाख शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार 22 कैरेट सोने की इस अंगूठी पर 220 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com