हिंडनबर्ग के नए आरोपों से अदाणी ने किया इनकार, एक्स पर शेयर किया पोस्ट
हिंडनबर्ग रिसर्च ने फिर से अदाणी समूह पर आरोप लगाए है। अदाणी समूह के इन आरोपों को निराधार बताया है। अदाणी समूह का किसी भी स्विस अदालती कार्यवाही में कोई संबंध नहीं है, न ही हमारी कंपनी के किसी भी खाते को किसी प्राधिकरण ने जब्त किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अदाणी समूह (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : अमेरिकी रिसर्च और इंवेस्टमेंट हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह को नए आरोपों के घेरे में लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने अदाणी समूह में धन शोधन के आरोप लगाए है। स्विस बैंक खातों में 31 करोड़ डॉलर से ज्यादा राशि जब्त कर ली है। हालांकि अदाणी समूह ने इन आरोपों को गलत बताते हुए इन आरोपों को सिरे खारिज किया है।
हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी में जारी स्विस आपराधिक रिकॉर्ड’ का हवाला देते हुए कहा कि ‘स्विस अधिकारियों ने अदाणी से संबंधित धनशोधन और प्रतिभूतियों में जालसाजी की जांच के तहत स्विस बैंक खातों में रखे 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जब्त कर ली है। यह जांच 2021 में हुई थी।”
अदाणी के शेयर
हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, “अभियोजकों ने विस्तार से बताया कि कैसे अदाणी के एक प्रमुख व्यक्ति ने अपारदर्शी बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा कोष में निवेश किया। इसमें ज्यादातर अदाणी के शेयर थे।”
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 505 अंक उछला सेंसेक्स; HUL के स्टॉक ने मचाया धमाल
Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला; इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा दबाव
Share Market: सेंसेक्स 566 अंक उछला, निफ्टी 24,385 के पार, 49 शेयर हरे निशान पर
बाजार में ‘बुल’ की दहाड़, ग्लोबल संकेतों ने भरी जोश; सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड तेजी के साथ हरे निशान में बंद
किसी प्राधिकरण ने जब्त किया
इस बीच, अदाणी समूह ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसका स्विट्जरलैंड में किसी भी अदालती कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है। समूह ने बयान में कहा, “हम इन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं। अदाणी समूह का किसी भी स्विस अदालती कार्यवाही में कोई संबंध नहीं है, न ही हमारी कंपनी के किसी भी खाते को किसी प्राधिकरण ने जब्त किया है।”
सभी संबंधित कानूनों का अनुपालन
बयान के अनुसार, “यहां तक कि कथित आदेश में भी स्विस न्यायालय ने न तो हमारी समूह कंपनियों का उल्लेख किया है, न ही हमें किसी ऐसे प्राधिकरण या नियामक निकाय से स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है। हम दोहराते हैं कि हमारी विदेशी होल्डिंग संरचना पारदर्शी है तथा उसमें सभी संबंधित कानूनों का अनुपालन किया गया है।”
निरर्थक, तर्कहीन और बेतुके
अदाणी समूह ने कहा, ‘‘आरोप ‘स्पष्ट रूप से निरर्थक, तर्कहीन और बेतुके हैं। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हमारे समूह की प्रतिष्ठा और बाजार मूल्य को अपूरणीय क्षति पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने वाले उन्हीं लोगों द्वारा किया गया एक और सुनियोजित प्रयास है।”
अनुपालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
बयान में कहा गया, “अदाणी समूह पारदर्शिता और सभी कानूनी एवं नियामकीय आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी ‘गोथम सिटी’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि “फेडरल क्रिमिनल कोर्ट यानी एफसीसी के एक फैसले से पता चलता है कि जिनेवा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का कार्यालय भारतीय समूह अदाणी की कथित गड़बड़ियों की जांच हिंडनबर्ग रिसर्च के पूर्व में लगाये गये आरोप से काफी पहले से कर रहा था।”
धोखाधड़ी के आरोप
इससे पहले, हिंडनबर्ग ने पिछले साल जनवरी में अदाणी समूह पर शेयर बाजार में हेराफेरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये थे।अदाणी समूह ने जनवरी 2023 में लगाये गये हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को आधारहीन बताते हुए उसे खारिज कर दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
