कोर्ट के फैसले के बाद अडाणी ने शेयर बाजार में मचाई धूम, कई कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल

Gautam Adani
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग विवाद (Adani Hindenburg Row) में उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के फैसले के बाद बुधवार को अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर जोरदार उछाल के साथ बंद हुए। इस फैसले के बाद बीएसई पर अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) का शेयर 11.60 प्रतिशत चढ़ गया। समूह की दो कंपनियों-अडाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर सुबह के कारोबार में अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की विशेष जांच दल (एसआईटी) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का आदेश देने का कोई आधार नहीं है। न्यायालय ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपनी जांच तीन माह में पूरी करे।         

इस फैसले के बाद बीएसई पर अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 11.60 प्रतिशत चढ़ गया। अडाणी टोटल गैस में 9.84 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में छह प्रतिशत और अडाणी पावर में 4.99 प्रतिशत का उछाल आया। अडाणी विल्मर का शेयर 3.97 प्रतिशत, एनडीटीवी का शेयर 3.66 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज 2.45 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.39 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 0.94 प्रतिशत और एसीसी 0.10 प्रतिशत तक चढ़े।  

शुरुआती कारोबार में, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 17.83 प्रतिशत चढ़ गया था। एनडीटीवी में 11.39 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में 9.99 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 9.13 प्रतिशत और अडाणी एंटरप्राइजेज में 9.11 प्रतिशत का उछाल आया था। 

अडाणी विल्मर का शेयर 8.52 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स छह प्रतिशत, अडाणी पावर 4.99 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 3.46 प्रतिशत और एसीसी 2.96 प्रतिशत चढ़ा था। समूह की दो कंपनियों - अडाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर सुबह के कारोबार में अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।  

समूह की 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 15,11,073.97 करोड़ रुपये था। समूह की कंपनियों ने बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 64,189.16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 535.88 अंक के नुकसान के साथ 71,356.60 अंक पर और निफ्टी 148.45 अंक टूटकर 21,517.35 अंक पर रहा। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com