-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Turned Red After Green Signal Investors Heartbeats Increased On First Day Of New Year
ग्रीन सिग्नल देकर रेड हो गया शेयर मार्केट, नए साल के पहले दिन बढ़ीं निवेशकों की धड़कनें, जानिए क्या है आपके शेयर का हाल?
- Written By: अभिषेक सिंह
साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और नए साल 2025 के पहले दिन पहले सत्र में शेयर बाजार का रुख बदल गया है। ग्रीन जोन में खुलने के बाद सेंसेक्स अचानक रेड जोन में पहुंच गया।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: नववर्ष 2025 का आगाज हो चुका है। नए साल में शेयर मार्केट का क्या है हाल है और क्या रहने वाला है यह जानने के लिए निवेशकों दिल बेकरार हो चुका है। लेकिन साल के पहले दिन शेयर मार्केट के खुलते ही जो उथल-पुथल दिखाई दी है उसने निवेशकों का निराश कर दिया है। बुधवार को मुंबई शेयर मार्केट ने निवेशकों को पहले खुशी और फिर गम दे दिया है।
साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और नए साल 2025 के पहले दिन पहले सत्र में शेयर बाजार का रुख बदल गया है। ग्रीन जोन में खुलने के बाद सेंसेक्स अचानक रेड जोन में पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 अंकों की बढ़त के साथ 78,240 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, फिर कुछ ही मिनटों में यह गिरकर 78,053 पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी का रुख भी बदल गया।
तेज चाल के बाद फिसला BSE
साल के पहले दिन बुधवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान पर शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,139.01 से चढ़कर 78,265.07 पर खुला और 78,272.98 तक उछला, लेकिन फिर अचानक यह बढ़त गिरावट में बदल गई और सेंसेक्स करीब 80 अंक गिरकर 78,053.39 पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
निफ्टी ने भी बदली चाल
सेंसेक्स की तरह एनएसई निफ्टी में भी बदलाव देखने को मिला और यह भी शुरुआती तेजी के बाद अचानक लाल निशान में पहुंच गया। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का यह सूचकांक अपने पिछले बंद 23,644.80 के मुकाबले थोड़ी गिरावट के साथ 23,637.65 पर खुला, लेकिन इसके बाद इसने तेजी पकड़ी और 23,683.60 के स्तर तक उछला। इसके बाद इसमें भी गिरावट और फिसलन देखने को मिली और यह 23,607.05 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
इन शेयरों ने की तेज शुरुआत
बुधवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत में 1771 कंपनियों के शेयरों ने रैपिड शुरुआत की। वहीं, 715 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपेन हुए। इन सबके बीच 94 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का परिवर्तन देखने को नहीं मिला। शुरुआती कारोबार में Sun Pharma, Apollo Hospitals, Adani Enterprises, Asian Paints, और TCS के शेयरों ने जोरदार बढ़त लेकर ओपनिंग की। जबकि दूसरी तरफ Hindalco Industries, Bajaj Auto, JSW Steel Adani Ports, और Eicher Motors के शेयर लाल निशान पर ओपन हुए।
ये 10 शेयर सबसे आगे
बात करें स्टॉक मार्केट में उथल-पुथल के बीच सबसे तेज दौड़ने वाले शेयरों की तो उसमें बीएसई के लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Asian Paints Share आगे रहा। जो कि करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 2302.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा मिडकैप में शामिल SJVN Share 5.65 फीसदी, GoDigit Share 5.11 फीसदी, AWL Share 4.16 फीसदी और Castrol India Share 4.00 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा था।
अर्थ जगत की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही IREDA Share 3.45 प्रतिशत Suzlon Share 2.54 प्रतिशत की तेजी लेकर ट्रेड करता दिखाई दिया। स्मॉलकैप कैटेगरी की कंपनियों में शामिल STAR Share 11.38 फीसदी, DCAL Share 8.07 फीसदी और BMW Share 6.96 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता नज़र आया।
नोट– यह ख़बर प्राप्त सूचनाओं पर आधारित है। शेयर मार्केट में किसी भी तरह के निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें
Stock market turned red after green signal investors heartbeats increased on first day of new year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













