Share Market: ट्रंप के टैरिफ धमकी के बीच फिर गिरा बाजार, Sensex और Nifty धड़ाम
Stock Market Today: अमेरिका द्वारा दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाए जाने से बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही गिरावट देखने को मिली।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Tuesday: अमेरिका द्वारा दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाए जाने से बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार उम्मीद के मुताबिक गिरावट के साथ खुला। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते देखे गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत से आने वाले सामानों पर सख्त टैरिफ लगाने की धमकी दोहराए जाने के बाद आज यानी मंगलवार, 5 जुलाई 2025 को भारत के इक्विटी बेंचमार्क में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 315.03 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,703.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी 41.80 अंक या 0.17 प्रतिशत की फिसलकर 24,680.95 अंक पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
Share Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
इन शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बीईएल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टाइटन, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,566.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,386.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
यह भी पढ़ें:- बहुत पैसा आ रहा है’… टैरिफ से मालामाल हुआ अमेरिका, ट्रंप बोले- सालों पहले होना चाहिए था ये फैसला
कैसा रहा एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत फिसलकर 68.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी थी चेतावनी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर अमेरिकी शुल्क में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। ट्रंप ने भारत पर भारी मात्रा में रूस से तेल खरीदने और उसे बड़े मुनाफे पर बेचने का आरोप लगाया।
भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद के लिए उसे ‘‘अनुचित और अविवेकपूर्ण” तरीके से निशाना बनाने को लेकर सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ पर जोरदार पलटवार किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
