धड़ाम होने के बाद संभला मार्केट, हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

Share Market Closing Bell Today: गुरुवार को सुबह लाल निशान से खुलने वाले शेयर मार्केट में आखिरी वक्त में तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार मामूली ही सही लेकिन हरे निशान पर बंद हुआ है।
stock-market-recovers-closes-in-green-top-gainers-and-losers-today
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Closing Bell: शेयर बाज़ार में गुरुवार को आखिरी क्षणों में खरीदारी देखने को मिली, जिसकी बदौलत मार्केट में दिनों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी 50 में मामूली बढ़त देखी गई। गुरुवार सुबह सेंसेक्स 80,262 के स्तर पर खुला और दिन के अंत तक यह 0.098 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,623 के स्तर पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, गुरुवार सुबह निफ्टी 50 24,464 के स्तर पर खुला और दिन के अंत तक यह 0.089 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,596 के स्तर पर बंद हुआ। एक ओर, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.30 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। वहीं, बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.17 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी 50 के टॉप गेनर की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प का शेयर सबसे ऊपर रहा, जिसमें 4.16 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। इसके बाद टेक महिंद्रा में 1.58 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.16 प्रतिशत, विप्रो में 0.99 प्रतिशत और इटरनल में 0.98 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

क्रम कंपनी मूल्य (₹) प्रतिशत परिवर्तन
1 टेक महिंद्रा (TECHM) 1483.90 +1.68%
2 एचसीएल टेक (HCLTECH) 1479.05 +1.17%
3 ईटरनल (ETERNAL) 301.80 +0.97%
4 एक्सिस बैंक (AXISBANK) 1079.75 +0.85%
5 मारुति (MARUTI) 12625.60 +0.80%
6 टाटा स्टील (TATASTEEL) 159.70 +0.63%
7 एचडीएफसी बैंक (HDFCBANK) 1995.40 +0.63%
8 एशियन पेंट्स (ASIANPAINT) 2506.10 +0.59%
9 अल्ट्राटेक सीमेंट (ULTRACEMCO) 12287.80 +0.51%
10 टीसीएस (TCS) 3047.15 +0.51%
11 आईटीसी (ITC) 413.60 +0.39%
12 पॉवर ग्रिड (POWERGRID) 285.65 +0.30%
13 एलएंडटी (LT) 3640.25 +0.30%
14 सनफार्मा (SUNPHARMA) 1598.65 +0.29%
15 बजाज फाइनेंस (BAJFINANCE) 878.80 +0.26%
16 इंफोसिस (INFY) 1437.65 +0.13%
17 स्टेट बैंक (SBIN) 805.25 +0.01%
18 टाइटन (TITAN) 3416.80 0.00%
19 बजाज फिनसर्व (BAJAJFINSV) 1921.75 -0.11%
20 रिलायंस (RELIANCE) 1390.85 -0.15%
21 भारती एयरटेल (BHARTIARTL) 1924.70 -0.26%
22 आईसीआईसीआई बैंक (ICICIBANK) 1440.05 -0.33%
23 बीईएल (BEL) 387.85 -0.45%
24 कोटक बैंक (KOTAKBANK) 1992.35 -0.49%
25 महिंद्रा (M&M) 3210.65 -0.54%
26 एनटीपीसी (NTPC) 330.00 -0.69%
27 हिंदुस्तान यूनिलीवर (HINDUNILVR) 2515.00 -0.74%
28 टाटा मोटर्स (TATAMOTORS) 647.50 -0.85%
29 ट्रेंट (TRENT) 5302.45 -1.06%
30 अडानी पोर्ट्स (ADANIPORTS) 1345.50 -1.55%

अडानी को हुआ नुकसान

निफ्टी 50 के टॉप लूज़र्स पर नज़र डालें तो सबसे ज़्यादा नुकसान अडानी एंटरप्राइजेज को हुआ, जिसमें 2.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके बाद अडानी पोर्ट्स में 1.55 प्रतिशत, ट्रेंट में 0.99 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 0.98 प्रतिशत और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 0.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बात करें सबसे ज़्यादा बिकवाली को तो वह निफ्टी इंडिया डिफेंस में देखी गई, जिसमें 0.46 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी इंफ्रा में 0.25 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया टूरिज्म में 0.24 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जिसके चलते बाजार में गिरावट जारी रही।

आपको बता दें कि सबसे ज़्यादा बढ़त निफ्टी मीडिया में देखी गई, जो 0.99 प्रतिशत बढ़ा। इसके बाद निफ्टी आईटी में 0.87 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.75 प्रतिशत, निफ्टी कैपिटल में 0.72 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com