Stock Market Opening: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 73,700 के पार खुला, निफ्टी में भी तेजी

Sensex Nifty Updates: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला। सेंसेक्स 151 अंक की बढ़त के साथ 73,725 पर और निफ्टी 26 अंक चढ़कर 23,091 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Today Share Market
आज का शेयर बाजारसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Share Market Today: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151 अंकों की बढ़त के साथ 73,725 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 26 अंक चढ़कर 23,091 पर कारोबार करता देखा गया।

बाजार को सहारा देने में मुख्य रूप से निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो सेक्टर का योगदान रहा। इसके अलावा बैंकिंग और मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली, जबकि आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर दबाव में रहे।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों और महंगाई की चिंताओं के बीच निवेशक सतर्क हैं। ऐसे में लंबे समय के लिए निवेश करने वाले निवेशक लार्जकैप शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर अहम सपोर्ट

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हल्की मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 151 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,725 और निफ्टी 26 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,091 पर था।

निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो रहें टॉप गेनर्स

शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी मीडिया भी हरे निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में आई तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 10 अंक की मजबूती के साथ 61,001 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5 अंक की मामूली तेजी के साथ 19,688 पर था।

सन फार्मा और आईटीसी में बिकवाली

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, पावर ग्रिड, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक और टाइटन गेनर्स थे।

इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचयूएल, इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, सन फार्मा, ट्रेंट और आईटीसी लूजर्स थे।

टोक्यो और बैंकॉक हरे निशान में खुले

वैश्विक बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। टोक्यो और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया और जकार्ता लाल निशान में थे।

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Today Share Market
Share Market Crash: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 1,247 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों का 5 लाख करोड़ स्वाहा

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई बाजार की चिंता

जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और लगातार बनी हुई महंगाई के कारण अक्टूबर में फेड द्वारा ब्याज दरें फिर से बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। इससे बाजार के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं, जिससे बाजार में बड़ी तेजी आने की संभावना कम हो गई है।

अब बाजार में तेजी तभी आ सकती है जब कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आए। इसलिए, कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों पर नजर रखें। लंबे समय के लिए निवेश करने वाले निवेशक बाजार की मौजूदा कमजोरी का फायदा उठाकर अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों खासकर लार्जकैप शेयरोंको धीरे-धीरे खरीद सकते हैं, जो अभी आकर्षक कीमतों पर मिल रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com