Share Market Today: दलाल स्ट्रीट में रौनक बरकरार, 583 अंक ऊपर 74652 पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 23000 के पार
Indian Stock Market Opening: सेंसेक्स 583 अंक और निफ्टी 152 अंक की बढ़त के साथ खुले। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ग्लोबल मार्केट में आई तेजी ने भारतीय निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nifty Sensex Hike: भारतीय शेयर बाजार में आज फिर मजबूती का माहौल देखने को मिल रहा है। BSE सेंसेक्स 583 अंकों की बढ़त के साथ 74,652 पर खुला, जबकि NSE निफ्टी-50 152 अंक चढ़कर 23,064 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में ही बाजार ने सकारात्मक रुख दिखाया, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा हुआ है।
विशेषज्ञों के अनुसार, आज बाजार में तेजी के पीछे कई वैश्विक और घरेलू संकेत जिम्मेदार हैं। एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। जापान का Nikkei 225 करीब 2.5% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में भी 2.4% की बढ़त रही। दक्षिण कोरिया का KOSPI भी 2.5% उछला, जिससे साफ है कि ग्लोबल सेंटिमेंट फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है।
GIFT Nifty भी मजबूत संकेत
भारतीय बाजार के लिए GIFT Nifty भी मजबूत संकेत दे रहा है। यह करीब 23,153 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद के मुकाबले लगभग 225 अंकों का प्रीमियम दिखाता है। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में गैप-अप ओपनिंग का ट्रेंड जारी रह सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Retail Inflation: आम आदमी को झटका! अप्रैल में 3.48% पर पहुंची खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा खेल
कब-कब आर्थिक संकट की चपेट में आया भारत, इंदिरा और मनमोहन ने कैसे बदली तस्वीर? अब PM मोदी के अपील के क्या मायने
Income Scheme: पोस्ट ऑफिस इनकम स्कीम से पत्नी के साथ पाएं हर महीने 8633 रुपये का शानदार फिक्स रिटर्न
महाराष्ट्र 2030 तक बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, CM फडणवीस ने CII Summit 2026 में पेश किया मास्टरप्लान
अमेरिकी बाजारों में कमजोर प्रदर्शन
हालांकि, अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स 84 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि S&P 500 और NASDAQ कम्पोजिट में भी गिरावट दर्ज की गई। टेक शेयरों में कमजोरी के चलते निवेशकों में कुछ अनिश्चितता बनी हुई है।
वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में संभावित कमी की खबरों ने भी बाजार को सहारा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति प्रस्ताव की पहल से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
कमोडिटी बाजार की बात करें तो कच्चे तेल में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कच्चा तेल करीब 5.8% गिरकर 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया, जबकि WTI Crude Oil में भी 5% से अधिक की गिरावट आई है। इससे महंगाई के दबाव में कमी आने की उम्मीद है, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है।
यह भी पढ़ें- Meta पर फूटा अमेरिकी कोर्ट का गुस्सा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप में लगा 3100 करोड़ का जुर्माना
सोना और चांदी में तेजी
वहीं, डॉलर में कमजोरी के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। डॉलर इंडेक्स में गिरावट से उभरते बाजारों की करेंसी को सपोर्ट मिल रहा है, जिससे भारतीय रुपये में भी मजबूती आ सकती है। कुल मिलाकर, वैश्विक संकेतों और कमोडिटी कीमतों में नरमी के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक रुझान बने रहने की संभावना है।
