Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, ट्रंप टैरिफ की मार से Sensex 3000 और Nifty 1000 अंक गिरा

Stock Market Crash: शेयर बाजार पिछले सप्ताह भी बड़ी गिरवाट के बाद इस सप्ताह की शुरूआत में ही BSE 3000 तो वहीं NSE 1000 अंक गिरकर शुरू हुआ।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 07, 2025 | 11:10 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुम्बई: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बीते सप्ताह की गिरावट के बाद निवेशक इस हफ्ते किसी राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हकीकत कुछ और ही रही। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा टूटकर और निफ्टी 1000 अंक गिरकर खुला। एशियाई बाजारों में गिरावट के संकेत पहले से मिल रहे थे और ट्रंप टैरिफ को लेकर वैश्विक चिंता का असर अब भारत पर भी साफ दिखने लगा है।

शुरुआती कारोबार में टाटा से लेकर रिलायंस तक के दिग्गज शेयर गिरावट के गहरे रंग में डूब गए। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट आई। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स भी इस बिकवाली से नहीं बच पाए। शुक्रवार को जो गिरावट देखी गई थी, वह सोमवार को और भी गहरी हो गई।

सेंसेक्स-निफ्टी की हालत खराब

बाजार खुलते ही सेंसेक्स 75,364 से लुढ़ककर 71,449 पर आ गया और फिर कुछ ही मिनटों में 71,425 के स्तर तक फिसल गया। निफ्टी भी 22,904 के मुकाबले 21,758 पर खुला और जल्द ही 21,743 के स्तर तक गिर गया। दोनों इंडेक्स ने लगभग 4 से 5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह की शुरुआत की, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई।

टाटा-रिलायंस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स की 30 में से सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान में दिखे। टाटा स्टील 10.43 फीसदी गिरकर 125.80 रुपये पर आ गया, जबकि टाटा मोटर्स 8.29 फीसदी लुढ़का। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एलएंडटी, अदानी पोर्ट्स, टीसीएस, रिलायंस और एनटीपीसी जैसे दिग्गजों में 4 से 7 फीसदी तक की गिरावट आई। वहीं मारुति, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत तमाम प्रमुख शेयरों में भी 2-3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप की भी हालत पतली

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट आई। पीएसबी, भारत फोर्ज, कोफोर्ज, मजगांव डॉक, एमक्योर फार्मा और सुजलॉन जैसे शेयरों में 6 से 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं स्मॉलकैप शेयर JTL इंडिया में सबसे ज्यादा 13 फीसदी की गिरावट आई।

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ग्लोबल मार्केट से पहले ही थे खराब संकेत

भारतीय बाजार के गिरने के संकेत पहले से मिलने लगे थे। एशियाई बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। हांगकांग का हैंगसैंग 9 फीसदी से ज्यादा और जापान का निक्केई 8 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया था। गिफ्ट निफ्टी भी 900 अंक से ज्यादा टूट चुका था। ऐसे में सोमवार का बाजार निवेशकों के लिए वाकई ‘ब्लैक मंडे’ बन गया।

Stock market crashed it opened sensex fell by 3000 and nifty by 1000 points impact of tariff

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 11:10 AM

Topics:  

  • BSE
  • NSE
  • Share Market Fall
  • Share Market Today
  • Share Market Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

धूल धूसरित हुआ शेयर बाजार…एक झटके में लगा 4 लाख करोड़ का फटका, निवेशकों में मच गया हाहाकार!

2

अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये बड़े फैक्टर्स, इन्वेस्टमेंट से पहले समझ लें मार्केट का मूड

3

शेयर बाजार में घरेलू निवेशकों को दबदबा, अगस्त में ₹94,829 करोड़ किए निवेश; NSE ने दिए आंकड़े

4

MosChip Share Price: 7 दिनों में 55% उछला मोस्चिप का शेयर, सेमीकंडक्टर का कारोबार करती है कंपनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.