Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गूगल के सुंदर पिचाई से भी ज्यादा है Starbuck के सीईओ की सैलरी, जानें कौन है वो शख्स

स्टारबक्स के सीईओ जिन्होंने 4 महीने पहले ही कंपनी को ज्वाइन किया है, उनकी सालाना इनकम गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एप्पल के चीफ टिम कुक से भी कई गुना ज्यादा है। साथ ही कंपनी ने उन्हें प्राइवेट जेट भी दिया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 27, 2025 | 07:50 AM

स्टारबक्स (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दुनिया में कुछ ऐसी कंपनियां है जिनके सीईओ की सैलरी सुनकर आपके होश उड़ जाएगे। दुनिया में जब भी सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले लोगों की बात होती है, तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एप्पल कंपनी के चीफ टिम कुक का नाम शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है, जो इन दोनों से भी ज्यादा सैलरी हासिल करता है।

आपको जानकारी दें कि कॉफी पिलाने के लिए दुनिया की सबसे मशहूर कंपनी स्टारबक्स के सीईओ की सैलरी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी से भी ज्यादा है। सुंदर पिचाई और टिम कुक की सालाना सैलरी 75 मिलियन के करीब बतायी जाती है। वहीं स्टारबक्स के सीईओ ब्रयान निकोल को पिछले चार महीनों में 96 मिलियन डॉलर यानी लगभग 827 करोड़ रुपये सैलरी मिली है। सबसे खास बात ये है कि ब्रयान सिर्फ हफ्ते में 3 दिन ही ऑफिस आते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो उन्हें 1 दिन ऑफिस आने के लिए करीब 68 करोड़ रुपये मिलते है।

स्टारबक्स के सीईओ ने 4 महीने पहले की कंपनी के सीईओ पद की कमान संभाली है। उन्हें पिछले 4 महीनों से ये सैलरी दी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका सालाना पैकेज 113 मिलियन डॉलर का है। उन्होंने साल 2024 के सितंबर महीने में ही कंपनी ज्वाइन की थी। कंपनी में उन्हें 1 महीने की सैलरी के बाद 5 मिलियन डॉलर का ज्वाइनिंग बोनस भी दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर

अब बिना पैसे के Starbucks में नहीं कर पाएंगें शो-ऑफ, कैफे में बैन हुई एंट्री

जेब ढीली करने वाली Starbucks का क्या भारत में बंधेगा बोरिया बिस्तर? टाटा ने कही ये बड़ी बात

सैलरी में ये चीजें हैं शामिल

स्टारबक्स की फाइलिंग के अनुसार, ब्रयान की इस सैलरी में हाउसिंग अलाउंस, पर्सनल यूज और ट्रेवल अनाउंस जैसे खर्च भी शामिल हैं। उन्हें केवल हाउसिंग अलाउंस के रुप में 143,000 डॉलर मिलते है। वहीं उन्हें पर्सनल यूज के लिए 143,000 डॉलर मिलते दिए जाते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने उन्हें आने जाने वाले के लिए प्राइवेट जेट की भी सुविधा दी है, जिसके लिए उन्हें लगभग 72,000 डॉलर मिलते है और वो हफ्ते में सिर्फ 3 ही दिन ऑफिस आते हैं।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इससे पहले ये थे स्टारबक्स के सीईओ

ब्रयान निकोल ने 4 महीने पहले ही कंपनी के सीईओ के तौर पर कंपनी ज्वाइन की थी। इससे पहले लक्ष्मण नरसिम्हन कंपनी के सीईओ हुआ करते थे। निकोल ने कंपनी को उस समय संभाला है, जब कंपनी यूनियन वर्कर मूवमेंट्स और घाटे का सामना कर रही थी। जब उन्होंने कंपनी के सीईओ पद की कमान संभाली थी, तब उनके पैकेज को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी।

Starbucks ceo brian niccols salary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2025 | 07:50 AM

Topics:  

  • Starbucks

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.