-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Silver Price May Reach 130000 Per Kg By The End Of June 2025
Silver Price: चांदी खरीदने में छूटेंगे पसीने, ₹130000 किलो तक पहुंच सकता है भाव; ये है कारण
- Written By: मनोज आर्या
सोना के बाद अब चांदी भी तेज रफ्तार पकड़ी हुई है। चांदी के बाजार में अगले कुछ दिनों भारी उछाल की उम्मीद है। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस महीने के आखिरी तक चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी आगे जा सकता है।

चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: चांदी के बाजार में अगले कुछ दिनों तक भार उछाल की उम्मीद है। Kedia Fincorp ने एक प्रोजेक्शन देते हुए बताया है कि चांदी की कीमते जून के अंत तक 1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है। इसके पिछे तीन प्रमुख कारण हैं। चीन का रेयर- अर्थ मैग्नेट्स के निर्यात पर प्रतिबंध, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) में चांदी का बढ़ता इस्तेमाल, और पिछले 5 साल से लगातार वैश्विक आपूर्ति का घटना। आइए यहां समझते हैं और साथ ही यह भी जानते हैं कि चांदी की बढ़ती कीमतों का जौहरी, कस्टमर और निवेशकों पर क्या असर होगा।
चीन ने हाल ही में रेयर-अर्थ मैग्नेट्स के निर्यात पर कड़े नियम लगाए हैं। इससे वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी सेक्टर में सप्लाई चेन पर काफी असर पड़ा है। जिसकी वजह से वाहन निर्माता अब कॉपर और सिल्वर आधारित मोटर डिजाइन की ओर रूख कर रे हैं। यही वो कारण है कि इंडस्ट्रियल सिल्वर की मांग में तेजी से इजाफा हो रहा है।
चांदी की बढ़ती तेज मांग
रेयर-अर्थ की कमी की वजह से इंडक्शन मोटर्स का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ने लगा है। इनमें सिल्वर-बेस्ड सोल्डर पेस्ट और बसबार्स की जरूरत होती है। हर एक इलेक्ट्रिक व्हिकल में चांदी की खर्च मामूली ही सही, लेकिन वैश्विक उत्पादन के स्केल पर यह एक्स्ट्रा डिमांड करोड़ों आउंस तक पहुंच जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
अगले कुछ दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा, EPFO ने इस वजह से बंद की ऑनलाइन सेवाएं; पढ़ें पूरी डिटेल
बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 3 दिन में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आए रेट
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
सप्लाई से अधिक डिमांड
बता दें कि यह यानी की 2025 लगातार 5वां साल है, जब चांदी की वैश्विक डिमांड उसकी सप्लाई से अधिक है। सिल्वर का तकरीबन 70 प्रतिशत प्रोडक्शन तांबा या लेड-जिंक माइनिंग का बाय प्रोडक्ट होता है। कीमतें बढ़ने के बावजूद खनन तुरंत नहीं बढ़ पाता। इससे फिजिकल मार्केट में टाइटनेस बनी रहती है। AIJGF के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और केडिया फिनकॉर्प के फाउंडर नितिन केडिया का मानना है कि, यह केवल एक तेजी का ट्रेंड नहीं, बल्कि एक स्ट्रक्चरल शिफ्ट है। EV रेवोल्यूशन और लंबे समय से चल रहे सप्लाई डेफिसिट ने चांदी की राणनीतिक अहमियत को नए शिखर पर पहुंचा दिया है।
मोदी राज में 11 साल में घट गया गरीबों का आंकड़ा, जानें क्या कहती है वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट
1,30,000 रुपये तक जा सकती है चांदी
केडिया फिनकॉर्प ने कहा है कि शॉर्ट टर्म में सिल्वर 1,30,000 रुपये प्रति किलो का स्तर छू सकती है। इस दौरान रुपये 95,000- रुपये 1,05,000 प्रति किलो का सपोर्ट जोन माना जा रहा है। अगर कीमतें रुपये 1,02,000-1,05,000 के बीच स्थिर होती हैं, तो वहां से अगला मूव रुपये 1,30,000 की ओर हो सकता है। मीडियम टर्म में केडिया फिनकॉर्प का अनुमान है कि चांदी 1,25,000- 1,40,000 के दायरे में कारोबार कर सकती है, जहां रुपये 1,00,000 का स्तर एक मजबूत बेस साबित होगा
Silver price may reach 130000 per kg by the end of june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, SIT की जांच रिपोर्ट के बाद FIR दर्ज
Jun 25, 2026 | 07:56 PMहर सुबह अपनाएं ये आसान स्किनकेयर रूटीन, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो और दिखेंगी कम उम्र की निशानियां
Jun 25, 2026 | 07:51 PMYavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
Jun 25, 2026 | 07:47 PMNCERT की बड़ी चेतावनी: सोशल मीडिया से डाउनलोड की गई किताबें हो सकती हैं फर्जी, छात्रों को किया सतर्क
Jun 25, 2026 | 07:47 PMकानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
Jun 25, 2026 | 07:45 PMCM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
Jun 25, 2026 | 07:36 PMप्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Jun 25, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














