-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Silver All Time High In Makar Sankranti Rs Rising 12000 Gold Price Also Rise
मकर संक्रांति पर रॉकेट बनी चांदी…बाजार खुलते ही हुई 12,000 रुपये महंगी, सोने ने भी पकड़ी रफ्तार
- Written By: अक्षय साहू
Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी 12,000 रुपये बढ़ी, सोना नई ऊंचाई पर पहुंचा, अमेरिकी फेड रेट कट की उम्मीदें बढ़ीं।

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold Silver Rate 14 Jan: पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। यह उछाल बुधवार को जारी रही, घरेलू और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलते ही चांदी में भारी उछाल आया, जो करीब 12,000 रुपये तक बढ़ गई। वहीं, सोने ने भी नई ऊंचाई छू ली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.58 प्रतिशत या 819 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी में तो तेजी और भी अधिक रही। चांदी का भाव 4.49 प्रतिशत या 12,365 रुपये की बढ़त के साथ 2,87,552 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती कारण
विश्लेषकों का कहना है कि सोने और चांदी में आई इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ी हुई उम्मीदें हैं। अमेरिका में हाल ही में जारी महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना मजबूत हुई है। इससे निवेशकों का रुझान सोने और चांदी की ओर बढ़ा और धातुओं के भाव को सपोर्ट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत
वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.80 प्रतिशत या 36.90 डॉलर की बढ़त के साथ 4,636 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। गोल्ड स्पॉट 0.94 प्रतिशत या 43.34 डॉलर की तेजी के साथ 4,629.86 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी की कीमतों में वैश्विक स्तर पर 5.20 प्रतिशत या 4.49 डॉलर की बढ़त के साथ 90.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ, जबकि सिल्वर स्पॉट 5.08 प्रतिशत या 4.42 डॉलर की बढ़त के साथ 91.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
यह भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े बैंक का बड़ा फैसला, ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, जानें अब जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का 1,30,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,42,540 रुपये, 22 कैरेट 1,30,660 रुपये और 18 कैरेट 1,06,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,540 रुपये, पटना में 1,42,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
Silver all time high in makar sankranti rs rising 12000 gold price also rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














