Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के नए टैरिफ का बाजार पर असर, 121 अंक लुढ़का सेंसेक्स; मुनाफे में ये स्टॉक

Share Market: सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, BEL, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। वहीं, ट्रेंट के शेयर नुकसान में कारोबार करता दिखा।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 08, 2025 | 10:48 AM

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को सुबह के कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी बाजार को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा। दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। हालांकि टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।

अमेरिका बाजार में भी रहा असर

अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 321.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,853.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market Update: सेंसेक्स 487 अंक और निफ्टी 52 अंक के नुकसान पर खुला, आईटी सेक्टर के शेयर धड़ाम

ट्रंप का ‘फैमिली फर्स्ट’ फॉर्मूला! सिर्फ एक साल में कमाए ₹12,000 करोड़; क्या है उनकी जादुई कमाई का सीक्रेट

Share Market: अमेरिका से आई खुशखबरी से गदगद शेयर बाजार, सेंसेक्स 2,073 अंक उछला; इन शेयरों ने मचाया धमाल

Elon Musk का मास्टर स्ट्रोक: स्पेसएक्स और एक्स AI का हुआ विलय, जल्द आएगा साल का सबसे बड़ा IPO

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे चढ़कर 85.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी के प्रवाह और सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार से स्थानीय मुद्रा को और बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.75 पर खुला। फिर 85.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

ग्राहक ध्यान दें! महंगा हो सकता है रिचार्ज; 12% तक बढ़ जाएंगे मोबाइल का बिल

इससे पहले रुपया सोमवार को 54 पैसे की भारी गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.94 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.29 पर आ गया।

एजेंसी इनपुट के साथ-

Share market update today 8th july sensex rise by 150 points know about nifty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 10:40 AM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.