-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Today 29th September Sensex Rise By 30 Points Nifty Aslo Rise
हफ्ते के पहले दिन गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उछाल; ऑटो सेक्टर में जमकर खरीदारी
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार, 29 सितंबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 58.80 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,485.26 पर पहुंच गया। वहीं खबर लिखे जाने तक एनएसई निफ्टी 49.15 अंक या 0.20 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,703.85 पर कारोबार कर रहा था।
सेक्टोरल इंडेक्स को देखें तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट नजर आ रही है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करता हुआ दिखा। लार्ज कैप इंडेक्स में भी हल्की बढ़त बनी हुई है। ऑटो इंडेक्स 202.28 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,354.00 पर कारोबार कर रहा है। यहां अशोक लेलैंड टॉप पर बनी हुई है। बैंकिंग सेक्टर में भी हल्की तेजी बनी हुई है। इस इेंडेक्स में यस बैंक तेजी से कारोबार कर रहा है।
आज के टॉप गेनर्स
- भारतीय इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड
- इटर्नल
- टाइटन
- टाटा स्टील
- टाटा मोटर्स
आज के टॉप लूजर्स
- हिंदुस्तान यूनिलिवर
- एक्सिस बैंक
- मारुति
- एल एंड टी
- एशियन पेंट
तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक
सुबह गिफ्ट निफ्टी 115 अंकों की तेजी देख रहा था। उधर, शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तीन दिन की गिरावट पर ब्रेक लगा। महंगाई के अनुमान मुताबिक आंकड़े आने के बाद डाओ जोंस 300 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 100 अंक चढ़कर दिन की ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी का असर एशियाई बाजारों और GIFT निफ्टी पर भी दिखा। GIFT निफ्टी 130 अंक उछलकर 24,800 के ऊपर पहुंचा। हालांकि, जापान का निक्केई 400 अंक टूट गया। डाओ फ्यूचर्स भी शुरुआती कारोबार में 80 अंक मजबूत दिखे।
त्योहार के बीच निवेशकों में लौटी खुशहाली
गौरतलब है कि बीते हफ्ते घरेलू शेयर मार्केट में निवेशकों को काफी नुकसान हुआ था। लगातार छह कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आज बाजार में रौनक लौटी है। त्योहारी सीजन के बीच बाजार में लौटी तेजी से निवेशकों को काभी राहत मिलने की संभावना है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार 6ठें दिन भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी में बीते हफ्ते जितनी गिरावट आई है, उसने पिछले 7 महीने का सबसे खराब हफ्ते का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: RBI एमपीसी में इस बार भी रेट कट नहीं, 5.5% रह सकती है रेपो रेट; विश्लेषकों का अनुमान
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
शुक्रवार को 733 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स
शुक्रवार को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी-50 236 अंक टूटकर 24,654 पर कारोबार बंद किया। आखिरी कारोबारी सत्र में टॉप गेनर्स में L&T सबसे आगे रहा, जिसका शेयर 2.77% चढ़कर ₹3,745 पर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा मोटर्स 1.47% बढ़कर ₹674, ITC 1.21% बढ़कर ₹405.05, रिलायंस 0.48% बढ़कर ₹1,379 और मारुति 0.18% बढ़कर ₹16,299.40 पर रहे।
Share market update today 29th september sensex rise by 30 points nifty aslo rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














