शेयर बाजार पर लगा ग्रहण, थम गयी बढ़त की चाल
मुद्रा विनिमय बाजार के आज के शुरूआती कारोबार में रुपये के हालात स्थिर नहीं हो रहे हैं। प्री ओपनिंग सेशन में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे नीचे गिरकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शेयर मार्केट ट्रेंड ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
मुंबई : बीते काफी दिनों शेयर बाजार की चाल में एक अजीब सी रूकावट आ गयी है, जो हटती हुई नजर नहीं आ रही है। विदेशी निवेशकों के लगातार निकासी से बाजार के हाल बेहाल हो रहे हैं। निवेशक पिछले काफी समय से बाजार में उछाल की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन ये संभव होता हुआ दिखायी नहीं दे रहा है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली है। इतना ही नहीं मुद्रा विनिमय बाजार में भी रुपया लगातार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नीचे गिर रहा है।
आज के शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 239.69 अंक की गिरावट के साथ 78,435.49 अंक के स्तर पर पहुंच गया है और एनएसई का निफ्टी भी 103.15 अंक फिसलकर 23,780.30 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें :- शेयर बाजार में उछाल के बाद फिर छाएं खतरे के बादल, रुपये का भी हो रहा है बुरा हाल
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Share Market Today: शेयर बाजार में आज मिली-जुली शुरुआत, ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव जारी
Share Market: लगातार तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 893 अंक गिरा; आईटी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट
रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर
मुद्रा विनिमय बाजार के आज के शुरूआती कारोबार में रुपये के हालात स्थिर नहीं हो रहे हैं। प्री ओपनिंग सेशन में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे नीचे गिरकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज रुपया अपने ऑल टाइम लो लेवल 84.40 पर ट्रेड कर रहा है।
(अपडेट जारी है)
