- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 7 November
2 दिनों की हरियाली के बाद फिर एक बार लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आयी गिरावट
अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बुधवार को बिकवाल रहे थे।
- Written By: अपूर्वा नायक

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : अमेरिका के चुनाव नतीजों के दिन यानी कल शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया था, लेकिन आज बाजार की चाल में फिर एक बार बदलाव देखा जा रहा है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखने को मिली है। शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है।
शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 237.93 अंक की गिरावट के साथ 80,140.20 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही आज प्री ओपनिंग सेशन में एनएसई का निफ्टी भी 109.1 अंक फिसलकर 24,374.95 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
निवेशकों की धारणा हुई प्रभावित
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा मिश्रित वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.93 अंक की गिरावट के साथ 80,140.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 109.1 अंक फिसलकर 24,374.95 पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
Share Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के बाद 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitaran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
Share Market: लाल निशान पर खुला बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा!
ये भी पढ़ें :- अमेरिकी चुनाव नतीजों के दिन उछला शेयर बाजार, अपने सर्वकालिक निचले स्तर पहुंचा डॉलर
लिस्टेड कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। वहीं टाटा स्टील का शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।
इस कीमत के शेयर बेचे
अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,445.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(अपडेट जारी है)
Share market update for 7 november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PMSita Navami 2026: कब है सीता नवमी 2026? नोट कीजिए सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Apr 09, 2026 | 09:25 PM‘Dhurandhar 2’ की रफ्तार हुई धीमी, क्या अब ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना रह गया नामुमकिन?
Apr 09, 2026 | 09:18 PMबेबस हुई दुनिया! ईरान ने ‘Hormuz’ पर लगाई सख्त पाबंदी, अमेरिका-इजरायल के लिए पैदा हुई नई आफत
Apr 09, 2026 | 09:18 PMमैं 25 साल से सर्विस में हूं…CEC के सवाल पर भड़के IAS अनुराग यादव, चुनाव ड्यूटी से रातों-रात हुई छुट्टी
Apr 09, 2026 | 09:17 PM₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
Apr 09, 2026 | 09:13 PMBreaking News: मुंबई एयरपोर्ट के टर्निमल-1 पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राहत और बचाव कार्य जारी
Apr 09, 2026 | 09:01 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM













