- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 06 November
अमेरिकी चुनाव नतीजों के दिन उछला शेयर बाजार, अपने सर्वकालिक निचले स्तर पहुंचा डॉलर
- Written By: अपूर्वा नायक
प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 338.1 अंक की बढ़त देखी गयी है और इस बढ़त के साथ ही ये इंडेक्स 79,814.73 अंक पर ट्रेड कर रहा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला है और ये 101.5 अंक की बढ़त के साथ 24,314.80 अंक के स्तर पर जा पहुंचा है।

शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : आज अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आने वाले है। इन नतीजों का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी होते हुए नजर आ रहा है। आज बाजार के खुलते ही शुरूआती कारोबार में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखने को मिली है। साथ ही अमेरिका के स्थानीय मुद्रा पर भी इसका सीधा प्रभाव दिखायी दे रहा है। आज मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है।
प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 338.1 अंक की बढ़त देखी गयी है और इस बढ़त के साथ ही ये इंडेक्स 79,814.73 अंक पर ट्रेड कर रहा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला है और ये 101.5 अंक की बढ़त के साथ 24,314.80 अंक के स्तर पर जा पहुंचा है। एफपीआई की लगातार निकासी और ग्लोबल बाजार में अमेरिकी करेंसी की मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, सन फार्मा, इंफोसिस, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आयी है। टाटा स्टील, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के आखिर दिन बाजार में हाहाकार! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों का ₹600 करोड़ स्वाहा
अमेरिका-ईरान डील की खबरों से झूम उठा Share Market, सेंसेक्स 76,029 के पार, निफ्टी ने भी मारी लंबी छलांग
सेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
Share Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
ये भी पढ़ें :- घरेलू सामान होगा और भी महंगा, FMCG कंपनियों ने की रेट्स बढ़ाने की तैयारी
एशियाई बाजार का रुख
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे।
डॉलर का कारोबार
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी चुनाव के बीच बाजार में अस्थिरता के संकेत दिखने लगे हैं। इसके परिणाम स्पष्ट होने पर ही यह हलचल थमने की संभावना है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.23 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.09 पर बंद हुआ था।
इस कीमत के शेयर बेचे
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.11 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,569.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 06 november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














