Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर मार्केट पर पड़ा इसराइल-हिज्बुल्ला युद्ध का असर, भारतीय घरेलू बाजार गिरा

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा के कारण रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ 83.93 प्रति डॉलर पर आ गया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 03, 2024 | 10:31 AM

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के कारण गुरूवार को शेयर बाजार के प्री ओपनिंग मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। आज के दिन घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिर गए है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,264.2 अंक गिरकर 83,002.09 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 345.3 अंक फिसलकर 25,451.60 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजार के हाल

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण आज और इस पूरे सप्ताह बंद रहेगा। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रेडर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका! 1 अप्रैल से दोगुना होगा ब्रोकरेज चार्ज, Zerodha ने किया ये नया बदलाव

Share Market: लगातार दूसरे दिन उछला शेयर मार्केट, सेंसेक्स में 1200 अंकों की तेजी; इन शेयरों ने मचाया धमाल

Share Market Today: दलाल स्ट्रीट में रौनक बरकरार, 583 अंक ऊपर 74652 पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 23000 के पार

नवभारत विशेष: मिसाइलों से कहीं खाक न हो जाएं शेयर बाजार, लेने के देने पड़ सकते हैं

ये भी पढ़ें :-  अब IPO की तरह बिजनेस अकाउंट के यूपीआई में भी होगी ब्लॉक सुविधा

रुपये में भी आयी गिरावट

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा के कारण रुपया गुरूवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ 83.93 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पूंजी बाजारों से विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

कल बंद था विदेशी मुद्रा बाजार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.91 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.82 पर बंद हुआ था। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

इस कीमत के शेयर बेचे

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़त के साथ 101.53 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,579.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market update for 3 october

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2024 | 10:31 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.