-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 25 November
महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने बदला शेयर बाजार का ट्रेंड, सेंसेक्स में आया जबरदस्त उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
सोमवार के शुरूआती कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स ने 1,289.89 अंक की बढ़त हासिल की है और इस बढ़त के साथ ये इंडेक्स 80,407 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई के निफ्टी में भी प्री ओपनिंग सेशन में 405.25 अंक की मजबूत बढ़त देखने को मिली है।

शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद शेयर बाजार के रुख में भी आज परिवर्तन देखने को मिल रहा है। महायुति की शानदार जीत का सीधा असर घरेलू बाजार पर भी होता हुआ दिखायी दे रहा है। सोमवार को बाजार खुलने पर निवेशकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। आज प्री ओपनिंग सेशन में उछाल के संकेत हासिल हुए हैं। इतना ही नहीं मुद्रा विनिमय बाजार में भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी देखी जा रही है।
सोमवार के शुरूआती कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स ने 1,289.89 अंक की बढ़त हासिल की है और इस बढ़त के साथ ये इंडेक्स 80,407 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई के निफ्टी में भी प्री ओपनिंग सेशन में 405.25 अंक की मजबूत बढ़त देखने को मिली है और इस बढ़त के साथ ये 24,312.50 अंक पर पहुंच गया है।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुलते हुए देखे जा सकते हैं। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एमएंडएम और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के शेयरों में आज के कारोबार में बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि इंफोसिस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में आज गिरावट दर्ज हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें :- प्रोटोकॉल ने अदाणी को मुसीबत से बाहर निकाला, विदेशी नागरिक को सीधे नहीं बुला सकती है US SEC
रुपये में 6 पैसे की बढ़त
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.41 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने ये जानकारी दी है कि डॉलर इंडेक्स के उच्चतम स्तर और रूस-यूक्रेन संघर्ष के बढ़ने के कारण पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
इस कीमत के शेयर बेचे
इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.93 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,278.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Share market update for 25 november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














