हफ्ते के आखिरी दिन संभला शेयर बाजार, रुपये में आयी गिरावट
आज के शुरूआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखी गई है। साथ ही आज मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में भारतीय रुपये में गिरावट दर्ज की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शेयर बाज़ार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर मार्केट ने अच्छे संकेत दिए हैं। आज शुरूआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुथ सूचकांकों में तेजी देखी जा रही है। सपाट शुरूआत के बाद बाजार संभलता हुआ नजर आ रहा है, जिसके बाद बाजार में तेजी देखी जा रही है।
आज प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई की सेंसेक्स 219.05 अंक चढ़कर 81,171.04 अंक पर पहुंच गया था। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 111.2 अंक की बढ़त के साथ 24,720.90 अंक ट्रेड कर रहा था। शुरूआती सौदों में तेजी जारी रही थी। बीएसई का सेंसेक्स 411.60 अंक चढ़कर 81,363.59 अंक कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई का निफ्टी 145.15 अंक की बढ़त के साथ 24,755.75 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, आईटीसी, इटर्नल, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयरों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। सन फार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ है। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी मार्केट गुरूवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
Share Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया शुक्रवार को प्री ओपनिंग सेशन में 15 पैसे कमजोर होकर 86.10 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 86.10 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया गुरूवार को 36 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.95 पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा।
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई गुरूवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,045.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
