- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 22 May 2025
Share Market: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, रुपये का सीमित रहा कारोबार
आज शेयर बाजार का कारोबार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है। आज बाजार के दोनों इंडेक्स खतरे के लाल निशान पर ओपन हुए हैं। साथ ही आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में रुपया भी सीमित कारोबार कर रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)
मुंबई : गुरूवार के दिन शेयर बाजार का कारोबार काफी मंद नजर आ रहा है। आज प्री ओपनिंग सेशन में बाजार लाल निशान पर खुला था। घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में आज गिरावट दिखायी दे रही है। साथ ही मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का कारोबार सीमित रहा है।
बीएसई का सेंसेक्स आज प्री ओपनिंग सेशन में 578.3 अंक की गिरावट के साथ 81,018.33 अंक पर ट्रेड कर रहा है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी आज 203.45 अंक फिसलकर 24,610 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कुछ देर बाद ही इन दोनों सूचकांकों में और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 746.48 अंक फिसलकर 80,832.82 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 233.80 अंक की गिरावट के साथ 24,575.65 अंक पर कारोबार करने लगा।
किस कंपनी को हुआ नुकसान
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अदाणी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयरों को फायदा हुआ है। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी मार्केट बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी
शेयर बाजार में जबरदस्त यू-टर्न, सुबह की गिरावट के बाद 650 अंक उछला सेंसेक्स; निवेशकों में लौटी रौनक
Stock Markets Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा तो निफ्टी 25,500 के नीचे
दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और इंपोर्टर्स एवं विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की लगातार बढ़ती डिमांड के कारण रुपये ने गुरूवार को सुबह सीमित दायरे में कारोबार किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 85.59 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद इसने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.58 के उच्च तथा 85.67 के निचले स्तर को छू गया।
रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 85.58 पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.49 पर रहा।
भारत ने दिया सम्मान लेकिन दुश्मन की तरह पीठ पर घोंपा खंजर, इस देश के साथ होता है बहुत बड़ा कारोबार
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,201.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 410.19 अंक की बढ़त के साथ 81,596.63 अंक पर जबकि एनएसई का निफ्टी 129.55 अंक चढ़कर 24,813.45 अंक पर बंद हुआ था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 22 may 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














