Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार में भारी उथल पुथल, बढ़त के बाद फिर गिरे इंडेक्स

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.38 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.37 पर बंद हुआ था।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 11, 2024 | 10:18 AM

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : बीते काफी दिनों से भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का माहौल जारी है। बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एशियाई बाजार में मंदी का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी होता हुआ नजर आ रहा है, ये भी लाल निशान पर खुला है। प्री ओपनिंग सेशन में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखी जा सकती है।

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई है, जो गिरकर 79,298.46 के स्तर पर पहुंच गए है। साथ ही एनएसई की निफ्टी भी शुरूआती कारोबार में 100 अंक की गिरावट के साथ 24,100 के स्तर पर पहुंचा है। हालांकि कुछ ही समय बाद बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों ही सूचकांक अपने रिकवरी मोड में नजर आ रहे हैं।

डॉलर इंडेक्स में नरमी

इतना ही नहीं विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1 पैसे टूटकर 84.38 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर इंडेक्स में नरमी आने या विदेशी पूंजी की निकासी में कमी होने तक रुपये पर दबाव बने रहे के आसार हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत

Share Market Today: शेयर बाजार में आज मिली-जुली शुरुआत, ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव जारी

Share Market: लगातार तेजी के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 893 अंक गिरा; आईटी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट

ये भी पढ़ें :- क्या है सबसे वैल्यूऐबल कंपनी के सीईओ की सलाह, आखिर क्यों नहीं पहनते हैं ये घड़ी

सर्वकालिक निचले स्तर पर रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.38 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.37 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.05 पर रहा।

इस कीमत के शेयर बेचे

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,404.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(अपडेट जारी है)

Share market update for 11 november

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 10:18 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.