-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 1 October
मंगलवार को शेयर बाजार की हुई मंगल शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त
- Written By: अपूर्वा नायक
मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग मार्केट में 348.1 अंक चढ़कर 84,647.88 अंक पर पहुंचा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 96.75 अंक की बढ़त के साथ 25,907.60 अंक पर पहुंच गया है।

शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार के औंधे मुंह गिरने के बाद आज बाजार में हरियाली छायी हुई है। एफपीआई के कारण बाजार के निवेश में भी बढ़त देखने को मिल रही है। खबर आ रही है कि आज निवेशक बड़ी संख्या में शेयर खरीद सकते है, जिसके कारण मार्केट में बढ़त देखने को मिल सकती है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में प्री ओपनिंग मार्केट में उछाल देखने को मिला है। मुद्रा विनिमय बाजार में भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के कारोबार में गिरावट दिखायी दी है।
मंगलवार के शुरूआती कारोबार में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज हुई है। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग मार्केट में 348.1 अंक चढ़कर 84,647.88 अंक पर पहुंचा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 96.75 अंक की बढ़त के साथ 25,907.60 अंक पर पहुंच गया है।
2 पैसे की गिरावट
अस्थिर वैश्विक बाजारों के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 83.81 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से गिरावट सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.81 जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
एशियाई बाजार का हाल
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं। चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण आज और इस पूरे सप्ताह बंद रहेगा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
इस कीमत के शेयर बेचे
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.79 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़त के साथ 100.54 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,791.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 1 october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














