- Hindi News »
- Business »
- Share Market Today Sensex Jumps 427 Points Nifty Crosses 23600 On Opening Trade
Share Market: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में मारी 427 अंकों की उछाल, 23,654 पर खुला निफ्टी
- Written By: अक्षय साहू
Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल के बीच सोमवार को रौनक लौटी। सेंसेक्स 427 अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी में भी 106 अंकों की जोरदार तेजी देखी गई।

शेयर मार्केट में उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से उथल-पुथल जारी है। सोमवार को बाजार में तेजी के साथ खुले। दोनों प्रमुख सूचकांक अपने पिछले बंद से ऊपर स्तर पर खुले। बीएसई सेंसेक्स जहां 427 अंकों के बढ़त के साथ 75,203.02 पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। निफ्टी सुबह 106.75 अंकों की तेजी के साथ 23,654.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.52 प्रतिशत और 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया में तेजी आई, जबकि निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी हेल्थकेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा। निफ्टी50 पैक में इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीतमों में उछाल
पिछले कुछ हफ्तों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन सोमवार को इसमें थोड़ी तेजी आई। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल (WTI) की कीमत 2.37 डॉलर या 2.71 प्रतिशत बढ़कर 89.73 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.16 डॉलर या 2.37 प्रतिशत बढ़कर 93.28 डॉलर प्रति बैरल हो गई। बाजार अमेरिका-ईरान वार्ता के अंतिम नतीजों को लेकर सतर्क है। निवेशकों को आशंका है कि अगर बातचीत में कोई बाधा आती है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार मार्गों पर असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों से सेंसेक्स 367 और निफ्टी 110 अंक टूटकर खुले
Explainer: रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा? क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट? इनसाइड स्टोरी
Share Market में शानदार तेजी: सेंसेक्स ने 74000 का स्तर किया पार, निफ्टी में भी बंपर बढ़त से बाजार गुलजार
Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 511 अंकों की भारी उछाल के साथ 74035 पर खुला
घरेलू निवेश का भारतीय बाजार को फायदा
विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार की नजर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की गतिविधियों पर भी बनी रहेगी। हाल के कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जो उभरते शेयर बाजार को लेकर उनकी सतर्कता को दर्शाता है। विदेशी पूंजी का लगातार बाहर जाना भारतीय बाजारों की तेजी पर लगाम लगाने का प्रमुक कारण बना हुआ है। हालांकि घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी बाजार को सहारा दे रही है, फिर भी विदेशी निवेश प्रवाह में सुधार के बिना बड़ी तेजी की संभावना सीमित दिखाई देती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि, तकनीकी रूप से निफ्टी 50 अभी भी दबाव में दिखाई दे रहा है। ऊपरी स्तरों पर लगातार बिकवाली और मजबूत खरीदारी की कमी बाजार को सीमित दायरे में रख रही है। फिलहाल 23,750 से 23,800 का स्तर निफ्टी के लिए तत्काल प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) बना हुआ है। इसके ऊपर 24,000 से 24,100 का दायरा एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- क्या है भारत-ओमान के बीच CEPA समझौता? आज से होगा लागू, कपड़े से लेकर चमड़ा और फार्मा सेक्टर को होगा बड़ा फायदा
बाजार में नई तेजी की उम्मीद
यदि निफ्टी इन स्तरों के ऊपर मजबूती से टिकने में सफल रहता है, तो बाजार में नई तेजी देखने को मिल सकती है और इंडेक्स 24,200 से 24,400 तक का स्तर छू सकता है। दूसरी ओर, 23,500 के स्तर पर निकटतम सपोर्ट बना हुआ है, जबकि 23,300 से 23,000 का स्तर मजबूत आधार प्रदान कर रहा है। यदि निफ्टी इन सपोर्ट स्तरों के नीचे फिसलता है, तो बाजार में और दबाव बढ़ सकता है।
Share market today sensex jumps 427 points nifty crosses 23600 on opening trade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुझसे जन्मदिन पर कोई मिलने न आए’, राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश; जानें ऐसा क्यों कहा?
Jun 11, 2026 | 03:50 PMघमंड टूटा या अक्ल आई? भारत से सीमा विवाद पर नेपाल सरकार का यू-टर्न, बोला- बातचीत से सुलझाएंगे सीमा विवाद
Jun 11, 2026 | 03:49 PMनागपुर सिविल लाइंस: वीआईपी इलाके में नियमों को ताक पर रखने वाले लॉन्स रडार पर, कोर्ट के आदेश से हड़कंप
Jun 11, 2026 | 03:46 PMBlack Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
Jun 11, 2026 | 03:39 PMवर्धाः शिक्षा विभाग को झटका, स्कूल खोलने का आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त
Jun 11, 2026 | 03:36 PMछत्रपति संभाजीनगर को ‘निर्यात जिला’ बनाने की तैयारी, जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने औद्योगिक संगठनों को किया जागरूक
Jun 11, 2026 | 03:36 PMAIIMS नागपुर पर हाईकोर्ट सख्त, खाली पदों पर जताई नाराजगी; मरीजों को नहीं मिल रहीं बेहतर सेवाएं
Jun 11, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














