Share Market Opening Today: सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले, प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

Sensex Nifty Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुला। सेंसेक्स 129 अंक बढ़कर 72,512 और निफ्टी 22,599 के स्तर पर पहुंचा। जानिए प्राइवेट बैंकिंग और अन्य सेक्टर्स का शुरुआती हाल।
Share Market Opening Today
आज का शेयर मार्केटसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Stock Marke Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की। शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

सुबह 9:27 बजे सेंसेक्स 129 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 72,512 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 43 अंक यानी 0.19 फीसदी चढ़कर 22,599 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी निजी बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ सबसे आगे रहा।

इन सेक्टरों में भी दिखी तेजी

बाजार की शुरुआत में प्राइवेट बैंकिंग के अलावा कई अन्य सेक्टर भी बढ़त में रहे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके साथ ही निफ्टी कमोडिटीज, ऑयल एंड गैस, इंडिया डिफेंस और कंजप्शन इंडेक्स में भी मजबूती दिखाई दी।

IT और ऑटो समेत इन सेक्टरों पर दबाव

दूसरी ओर कुछ प्रमुख सेक्टरों में शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी हेल्थकेयर, आईटी, ऑटो और फार्मा इंडेक्स लाल निशान में रहे। इसके अलावा पीएसयू बैंक और सर्विसेज इंडेक्स में भी कमजोरी दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी

बड़े शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 117 अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 19,267 पर था। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 212 अंक यानी 0.46 फीसदी चढ़कर 59,959 के स्तर पर पहुंच गया।

Share Market Opening Today
भारत के एनर्जी मार्केट में बड़ा फेरबदल, ओमान बना देश का सबसे बड़ा LNG सप्लायर; पीछे छूटा अमेरिका

NTPC और HDFC टॅाप रहे गेनर्स

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और एलएंडटी गेनर्स थे।

टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इन्फोसिस, सनफार्मा, आईटीसी, इटरनल, भारती एयरटेल, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बीईएल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

जानें एक्सपर्टों ने क्या कहा?

जानकारों के मुताबिक, बुल्स के लिए एक निश्चित स्तर के बाद भी तेजी को बनाए रखना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि अमेरिका के 10-साल के बॉन्ड यील्ड 5.3 प्रतिशत के आसपास बने हुए हैं, इसलिए एफआईआई बिकवाली जारी रखेंगे, जिससे बाजार का माहौल 'रैली पर बिकवाली' वाला बन जाएगा।

इसका मतलब है कि एफआईआई आकर्षक वैल्यूएशन के बावजूद लार्ज-कैप शेयरों की बिकवाली जारी रखेंगे, जबकि डीआईआई इन शेयरों की खरीदारी करते रहेंगे क्योंकि फंड का इनफ्लो लगातार बना हुआ है।

Share Market Opening Today
Gold-Silver Price Today: सोना संभला, चांदी फिसली, जानिए RBI पॉलिसी से पहले 24K और 22K के लेटेस्ट रेट्स

एशियाई बाजारों आई तेजी

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ था।

जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com