-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market The Ups And Downs In The Stock Market Continue Sensex Fell By 217 Points
Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी, 217 अंक टूटा सेंसेक्स
- Written By: मनोज आर्या
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 92.20 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,460.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से इंडसइंड बैंक, जोमैटो, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा नुकसान में रहे।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोमवार को दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में गिरावट रही। कारोबार के अंतिम घंटे में औद्योगिक तथा तेल एवं गैस शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया और बीएसई सेंसेक्स 217 अंक टूट गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 217.41 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,115.17 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से 22 नुकसान में जबकि आठ लाभ में रहे। सूचकांक बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान 74,741.25 अंक तक चढ़ गया था। हालांकि, बाजार बंद होने से पहले बिकवाली दबाव के कारण एक समय यह 310.34 अंक तक लुढ़क गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 92.20 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,460.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से इंडसइंड बैंक, जोमैटो, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, सन फार्मास्युटिकल्स और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
2.11 प्रतिशत के नुकसान में रहे BSE स्मॉलकैप सूचकांक
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियां बाजार धारणा को प्रभावित कर रही हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दर और शुल्क दर में वृद्धि ने अनिश्चितता को जन्म दिया है। यह दर्शाता है कि निकट भविष्य में अस्थिरता बनी रहेगी। नायर ने कहा कि घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े निवेशकों को अल्पावधि में सावधानी के साथ कम मूल्यांकन वाले शेयरों की खरीद शुरू करने के लिए अनुकूल बना रहे हैं, जबकि दीर्घावधि आकर्षक लग रही है। छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 2.11 प्रतिशत के नुकसान में रहा, जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.46 प्रतिशत नीचे आया। बीएसई के 2,877 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,203 शेयर लाभ में रहे। 149 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स और निफ्टी में आया भारी उछाल
ट्रंप के ऐलान से पलटा शेयर बाजार, ईरान-US शांति समझौते के बाद सेंसेक्स में बंपर उछाल, निफ्टी 24,000 के करीब
Share Market: तेजी का सिलसिला रहेगा जारी या गिरावट की मार? सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; ये फैक्टर तय करेंगे चाल
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
सेंसेक्स में गिरावट की वजह
स्टॉक्सबॉक्स के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेय रणदिवे ने कहा कि मुख्य रूप से अमेरिकी शुल्क दर को लेकर अनिश्चितता और विदेशी बाजारों में बिकवाली की चिंताओं के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई। मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि रुपये में तेज गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी में कमी आने के कोई संकेत नहीं दिखने के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,43,269.25 करोड़ रुपये घटकर 3,93,85,818.73 करोड़ रुपये (4,510 अरब डॉलर) रहा।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को तेजी रही थी। इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,320.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.60 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को मामूली 7.51 अंक की गिरावट आई थी, जबकि एनएसई निफ्टी 7.80 अंक के लाभ में रहा था।
Share market the ups and downs in the stock market continue sensex fell by 217 points
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, वृषभ जातकों को अचानक लाभ
Jun 17, 2026 | 12:10 AMमहाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
Jun 16, 2026 | 11:43 PMफराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Jun 16, 2026 | 11:33 PMRam Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
Jun 16, 2026 | 11:10 PMकंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PMBharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Jun 16, 2026 | 11:09 PMखून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM














