Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार में तेजी, 30 कंपनियों के शेयर मुनाफे में

शेयर बाजार में आज तेजी दिख रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,098.02 अंक उछलकर 79,984.24 अंक पर पहुंचा है, जबकि निफ्टी 270.35 अंक बढ़कर 24,387.35 अंक पर पहुंच गया है।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Aug 09, 2024 | 10:20 AM

शेयर मार्केट अपडेट ( सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : सप्ताह के आखिरी कारोबार वाले दिन शुक्रवार 9 अगस्त को देश के शेयर बाजार में तेजी दिखायी दे रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,098.02 अंक उछलकर 79,984.24 अंक पर जा पहुंचा। जबकि निफ्टी 270.35 अंक बढ़कर 24,387.35 अंक पर पहुंच गया। वहीं रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.95 पर देखा गया है।

निफ्टी 24,387.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती रुझानों में सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी और 1 में गिरावट दिखायी दे रही है।

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। घरेलू बाजार बृहस्पतिवार की गिरावट से उबरे और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,098.02 अंक बढ़कर 79,984.24 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 270.35 अंक चढ़कर 24,387.35 अंक पर रहा।

सम्बंधित ख़बरें

कितना महंगा होगा डीजल-पेट्रोल और सोना-चांदी, मिडिल ईस्ट टेंशन का भारत पर होगा कैसा असर? यहां जानिए सारे समीकरण

Zero Brokerage Demat Account: कम खर्च में शेयर बाजार में निवेश का बेहतरीन तरीका और इसके फायदे

Share Market Update: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा और 25556 पर निफ्टी की मजबूत शुरुआत

30 कंपनियों के शेयर मुनाफे में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की-225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायेद में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,626.73 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे मजबूत

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर 83.89 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.89 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.17 पर रहा।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Share market rises on 9th august know about sensex and nifty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2024 | 10:04 AM

Topics:  

  • Share Market
  • Stock Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.