Share Market Outlook: सोमवार को उछलेगा या गिरेगा शेयर बाजार, ये 3 फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
Share Market: शुक्रवार को जारी हुए सरकारी आकड़ों के मुताबिक भारतीय जीडीपी की विकास दर सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत रही है, जो कि करीब 7 प्रतिशत से अनुमान से काफी अधिक थी।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/नवभारत)
Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान आरबीआई की मौद्रिक नीति और ऑटो सेल्स के मासिक आंकड़े जारी होंगे। साथ ही बाजार भारतीय जीडीपी के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। ऑटो सेल्स के आंकड़े एक दिसंबर से आने शुरू हो जाएंगे, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति कमेटी (MPC) की बैठक 3 से 5 दिसंबर के बीच प्रस्तावित है।
इसके अलावा, शुक्रवार को जारी हुए सरकारी आकड़ों के मुताबिक भारतीय जीडीपी की विकास दर सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत रही है, जो कि करीब 7 प्रतिशत से अनुमान से काफी अधिक थी। ऐसे में सोमवार को जीडीपी आंकड़ों पर बाजार की प्रतिक्रिया पर निवेशकों की निगाहें होंगी।
बीते हफ्ते कैसा रहा था शेयर बाजार?
24-28 नवंबर के कारोबारी हफ्ते निफ्टी 0.52 प्रतिशत या 134.80 अंक बढ़कर 26,202.95 और सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत या 474.75 अंक बढ़कर 85,706.67 पर बंद हुआ। बीते हफ्ते शेयर बाजार में व्यापक स्तर पर तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 766.95 अंक या 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,043.25 पर बंद हुआ। हालांकि, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 17,829.25 पर बंद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी उछाल, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
सतीश सेठ गिरफ्तार, SBI के 114.98 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के करीबी Satish Seth गिरफ्तार
फॉर्मा सेक्टर की मजबूती से उछला बाजार
इस दौरान बाजार को ऊपर खींचने का काम फार्मा और पीएसयू बैंकों ने किया। निफ्टी पीएसयू बैंक (1.62 प्रतिशत) और निफ्टी फार्मा (1.85 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके साथ निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
दूसरी तरफ, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कंजप्शन लाल निशान में बंद हुआ। इसके अलावा, आने वाले समय में अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर नई अपडेट भी बाजार को दिशा देने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: सोना एक हफ्ते में 3980 रुपए महंगा, जानें प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अच्छी खबर
हाल ही में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) का पहला चरण इस साल के अंत तक पूरा हो सकता है, क्योंकि दोनों देशों आपस के ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है। गौरतलब है कि काफी लंबे समय से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है। हालांकि, कई दौर की बैठक के बाद भी अभी इस पर अधिकारिक घोषणा नहीं हो सका है।
