Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Share Market Outlook: निवेशकों की लौट्री या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; जानें एक्सपर्ट की राय

Share Market: मध्य पूर्व में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड का दाम (डॉलर में) 8.77 प्रतिशत और एक महीने में 57.35 प्रतिशत बढ़ चुका है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 22, 2026 | 04:20 PM

शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। मध्य पूर्व में तनाव, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की चाल में तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध करीब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया है और दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल तनाव को समाप्त करने को कोई संकेत नहीं मिले हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर चेतावनी दी है और इससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की उम्मीद है।

मध्य पूर्व में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड का दाम (डॉलर में) 8.77 प्रतिशत और एक महीने में 57.35 प्रतिशत बढ़ चुका है। ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों पर निवेशकों की निगाहें होंगी।

डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल अहम

इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल भी शेयर बाजार का रुझान तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। बीते हफ्ते, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो 93.71 पर पहुंच गया था। बीते हफ्ते एफआईआई ने शेयर बाजार में करीब 29,718.9 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।

सम्बंधित ख़बरें

LIC की 5 सबसे शानदार बचत योजनाएं: कम निवेश में पाएं सुरक्षित भविष्य और करोड़ों का गारंटीड रिटर्न

Birthday Special: नेल्लोर के गांव से हार्वर्ड तक, कैसे GVK Reddy ने बदली भारत की तस्वीर?

Hormuz Crisis: केंद्र सरकार का ‘प्लान-बी’ एक्टिव, देश में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद

मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी! ₹117 प्रति लीटर हुआ इंडस्ट्रियल डीजल, आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा असर

हालांकि, डीआईआई द्वारा 30,642 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश करने से गिरावट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली। 16-20 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, सेंसेक्स 74,523.96 और निफ्टी 23,114.50 पर बंद हुआ।

इन सेक्टरों में सबसे अधिक गिरावट

सूचकांकों में डिफेंस, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिनमें क्रमशः 2.41 प्रतिशत, 1.91 प्रतिशत और 1.89 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके विपरीत, ऑटो और मेटल शेयरों ने अपेक्षाकृत मजबूती दिखाई और सप्ताह के दौरान क्रमशः 2.15 प्रतिशत और 1.06 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। ​​

यह भी पढ़ें: Share Market 2026: क्या मार्च में निफ्टी 24,000 के स्तर को पार करेगा? जानें विशेषज्ञों की राय

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था। दिन के अंत में सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,532.96 और निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,114.50 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी और पीएसयू बैंकिंग शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2.17 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर थे।

Share market outlook middle east tension and rupee determine trend

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 04:20 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.