शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 82,003 और निफ्टी 25,286 पर खुला, स्मॉलकैप में 1.08% की उछाल

Share Market Opening Today:शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। क्या FII की खरीदारी, मजबूत तिमाही नतीजे और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बाजार को नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी?
Share Market Opening Today .jpg
आज का भारतीय शेयर बाजार की फोटो।सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआती चाल, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी की स्थिति।

  • किन सेक्टोरल इंडेक्स और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी रही और कहां गिरावट दर्ज हुई?

  • FII की रिकॉर्ड खरीदारी, दूसरी तिमाही के नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों का बाजार पर असर।

Sensex Nifty Rise Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 126 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,003 और निफ्टी 31 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,286 पर था।  

शुरुआती कारोबार में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक खरीदारी देखी जा रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 295 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,821 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 209 अंक या 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,699.05 पर था। 

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक गेनर्स थे। दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑयल एंड इन्फ्रा लूजर्स थे। 

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, एक्सिस बैंक, बीईएल, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और ट्रेंट गेनर्स थे। एचयूएल, एमएंडएम, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एलएंडटी, टीसीएस, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

Share Market Opening Today .jpg
Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका

एशियाई बाजारों में तेजी

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल हांगकांग लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में 0.49 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.60 प्रतिशत की मजबूती देखी गई।

जानकारों ने कहा कि नवंबर में अब तक सात ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में आई 9.55 प्रतिशत की तेजी के पीछे मुख्य रूप से एफआईआई की आक्रामक खरीदारी है। नवंबर में अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी में 65,735 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह रुझान जारी रहने की संभावना है और इसके सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल-टाइम हाई) तक पहुंचने की भी उम्मीद है।

वहीं, दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों से दिखी शानदार अर्निंग ग्रोथ और कच्चे तेल की कीमतों में कमी (ब्रेंट क्रूड लगभग 92 डॉलर) से बाजार की इस तेजी को समर्थन मिलेगा। वहीं, डीआईआई की ओर से प्रॉफिट बुकिंग जारी रह सकती है, जो इस तेजी पर लगाम लगा सकती है।

Share Market Opening Today .jpg
दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?
Share Market Opening Today .jpg
Chhath Puja: मुस्लिम देश में छठ महापर्व कैसे मनाया जाता है? बिहार के किस परिवार ने की थी शुरुआत