Share Market Today: हरे निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार
Share Market: शेयर बाजार में आज मामूली तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। ऑटो सेक्टर ने बाजार को संभाला, वहीं ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से वैश्विक बाजारों में मजबूती आई।
- Written By: अक्षय साहू
भारतीय शेयर बाजार में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन मामली तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार (22 मई) को दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ खुले। सुबह सेंसेक्स 161 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,344 और निफ्टी 40 अंक या 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,697 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को ऑटो सेक्टर लीड कर रहा था। सूचकांकों में निफ्टी ऑटो टॉप गेनर था। निफ्टी प्राइवेट बैंक,निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया डिफेंस भी हरे निशान में थे। निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑयल एंड गैस लाल निशान में थे।
मिलाजुला रहा मार्केट कैप का हाल
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,369 पर था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7 अंक या 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,976 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
Share Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
वहीं दूसरी तरफ BSE सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इटरनल, भारती एयरटेल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एलएंडटी और सन फार्मा गेनर्स थे। जबकि, पावर ग्रिड, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेत
वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल, जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ हरे निशान में और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में तेजी वजह ईरान की ओर से तनाव कम होने के संकेत मिलना है।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार के सत्र में भी शुद्ध विक्रेता रहे और इक्विटी मार्केट में 1,891.21 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,492.42 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
यह भी पढ़ें- Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता जारी
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ISNA का कहना है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थ के माध्यम से बातचीत जारी है, जिसमें दोनों पक्ष संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते का औपचारिक ढांचा स्थापित करने के प्रयास में संदेशों और ड्राफ्ट का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
