Share Market: शेयर बाजार में धनतेरस का जश्न, 81,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, जानें किन शेयरों ने दिखाई चमक

Share Market Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को धनतेरस का बंपर जश्न देखने को मिला। जहां कारोबार के अंत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तेज उछाल के साथ बंद हुए।
Share Market closing update 6th November
आज का शेयर बाजारसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दीपावली से पहले धनतेरस पर शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी रैली देखने को मिली।

  • दिन के अंत में सेंसेक्स 1,718.01 अंक की तेजी के साथ 81,028.02 पर बंद हुआ।

  • सूचकांकों में निफ्टी प्राइवेट बैंक 3.22 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था।

Share Market Closing Update: दीपावली से पहले धनतेरस पर शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी रैली देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,718.01 अंक या 2.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,028.02 और निफ्टी 493.75 अंक या 2.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,030.35 पर बंद हुआ। यह लगातार सातवां सत्र था, जब बाजार बढ़कर बंद हुआ है।

इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केटकैप 30 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 503 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि 28 अक्टूबर को 473 लाख करोड़ रुपये था।

प्राइवेट बैंकों के शेयरों में बंपर तेजी

इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.57 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.70 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 1.63 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 1.29 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.21 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.84 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.77 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे।

हालांकि, निफ्टी मीडिया 1.52 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.92 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद होने वाले सूचकांक थे।

Share Market closing update 6th November
Share Market Today: धनतेरस पर शेयर बाजार में नहीं बरसा धन, बाजार में पसरा सन्नाटा, मिडकैप-स्मॉलकैप टूटे

मिडकैप-स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 157.40 अंक या 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,975.05 और निफ्टी मिडकैप 14.25 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 60,606.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में 30 में से 29 शेयर हरे निशान में बंद हुए।

एमएंडएम, आईसीआईआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और इटरनल टॉप गेनर्स थे। केवल पावरग्रिड ही लाल निशान में बंद हुआ।

बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय

जानकारों ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने वैश्विक गिरावट के बावजूद अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा। इसकी वजह विदेशों में मची उथल-पुथल के बीच निवेशकों की ओर से घरेलू बाजार को एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में देखा जाना है।

Share Market closing update 6th November
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, गोल्ड-सिल्वर के दाम गिरे; चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट का ताजा रेट

जानकारों ने आगे कहा कि आज की रैली में बड़े निजी बैंक इसके सबसे बड़े लाभार्थी बनकर उभरे। उनकी मजबूत लिक्विडिटी और आकर्षक वैल्यूएशन ने उन्हें इस निवेश के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बना दिया। साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में साप्ताहिक गिरावट, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और रुपए में मजबूती ने भारत के प्रति निवेशकों का आकर्षण और बढ़ा दिया है।