Share Market: लगातार दूसरे दिन उछला शेयर मार्केट, सेंसेक्स में 1200 अंकों की तेजी; इन शेयरों ने मचाया धमाल
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, मजबूत वैश्विक संकेतों और ईरान-अमेरिका, इजरायल के बीच तनाव कम होने को माना जा रहा है।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,306.45 पर था। बाजार में चौतरफा तेजी थी और करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (3.51 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.69 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (2.67 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (2.56 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (2.35 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (2.22 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (2.05 प्रतिशत) की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,244.05 अंक या 2.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,331.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 401.35 अंक 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,896.55 पर था। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाइटन, इंडिगो, ट्रेंट, एमएंडएम, टाटा स्टील, एसबीआई, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टीसीएस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लूजर्स थे।
सम्बंधित ख़बरें
जन धन, आधार और UPI का कमाल, डिजिटल भुगतान में देश ने रचा इतिहास; 2 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ हुआ ट्रांजैक्शन
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा, आया नया अपडेट
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
FSSAI Notice Biscuit: ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट कंपनी एसएजे फूड को 100% आटे के भ्रामक दावे पर नोटिस
बाजार में तेजी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केटकैप करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4.31 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पहले 4.23 लाख करोड़ रुपये था।
लगातार दूसरे दिन निफ्टी की तेज शुरुआत
एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ शुरुआत की और दिन के दौरान बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी 23,460-23,465 के बीच रुकावट का सामना करना पड़ा। अगर सूचकांक इस जोन को पार करता है तो निफ्टी 23,600 और फिर 23,800 के स्तर पर जा सकता है। गिरावट की स्थिति में 23,150-23,100 एक सपोर्ट जोन है।
शेयर बाजार में आई तेजी की वजह
भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, मजबूत वैश्विक संकेतों और ईरान-अमेरिका, इजरायल के बीच तनाव कम होने को माना जा रहा है और इससे बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।
यह भी पढ़ें: Share Market Today: दलाल स्ट्रीट में रौनक बरकरार, 583 अंक ऊपर 74652 पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 23000 के पार
वैश्विक मोर्चो पर राहत भरी खबर
ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खुला रखने पर चर्चा हुई। यह घटनाक्रम बाजार के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे एनर्जी सप्लाई से जुड़े जोखिम कम हो सकते हैं।
