Share Market: शेयर बाजार में तेजी की हैट्रिक, लगातार तीसरे दिन 633 अंक उछला सेंसेक्स; निवेशक हुए मालामाल
Share Market: दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने जहां 76,367.55 अंकों पर खुलकर 77,000.22 अंक के हाई लेवल को छुआ, वहीं निफ्टी ने 23,632.90 पर खुलकर 23,862.25 का उच्चतम स्तर को छुआ।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Highlights: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। आईटी और रियल्टी शेयरों के समर्थन से घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए। इस दौरान, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत या 633.29 अंक बढ़कर 76,704.13 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी50 0.83 प्रतिशत या 196.65 अंक बढ़कर 23,777.80 पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने जहां 76,367.55 अंकों पर खुलकर 77,000.22 अंक के हाई लेवल को छुआ, वहीं निफ्टी ने 23,632.90 पर खुलकर 23,862.25 का उच्चतम स्तर को छुआ।
निफ्टी मिडकैप में 2.02% की तेजी
बुधवार के सत्र में भी समग्र बाजार में तेजी देखने को मिली। व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया और निफ्टी मिडकैप में 2.02 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मीडिया (3.35 प्रतिशत की उछाल), निफ्टी आईटी (2.78 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी रियल्टी (2.75 प्रतिशत की तेजी) सबसे अधिक लाभ कमाने वाले इंडेक्स रहे। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.92 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.82 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.79 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। जबकि निफ्टी एफएमसीजी में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला
Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
Gold-Silver Rate: सोने-चांदी कीमतों में लगी आग…सिर्फ दो दिनों में सोना ₹2,287 और चांदी ₹7,000 तक हुई महंगी
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी50 इटरनल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंडिगो, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। जबकि, सिप्ला, एचयूएल, कोल इंडिया, एनटीपीस, सनफार्मा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले शेयरों में शामिल रहे।
मार्केट कैप में 5 लाख करोड़ का इजाफा
सेंसेक्स में आई इस तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में लगभग 5 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई, जिससे यह पहले के 433 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 438 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
यह भी पढ़ें: क्या है BHAVYA योजना, जिसे मोदी कैबिनेट ने दी हरी झंडी; 33,660 करोड़ की लागत से बनेंगे 100 इंडस्ट्रियल पार्क
इजरायल-ईरान तनाव का असर
इजरायल और ईरान के बीच तनाव और गहरा गया है। इजरायली हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी के मारे जाने की खबर है। इसके जवाब में ईरान ने UAE के गैस फील्ड और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर ड्रोन हमले किए हैं। इस बढ़ते तनाव का असर ग्लोबल मार्केट्स, एनर्जी और शिपिंग सेक्टर में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
