Share Market: तीन दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक! 397 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने फिर पकड़ी रफ्तार
Share Market: बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स पिछले दिन के बंद 81,909.63 के मुकाबले 82,459.66 स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 25,344.15 पर खुला।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 397.74 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,307.37 और निफ्टी 132.40 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,289.90 पर बंद हुआ।बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयर ने किया। इस कारण निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 2.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.34 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.59 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 1.51 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.25 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। मुख्य इंडेक्स में केवल निफ्टी रियल्टी -0.74 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेब्लस -0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में बीईएल, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा, एचयूएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, ट्रेंट, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। इटरनल (जोमैटो), टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे।
सम्बंधित ख़बरें
आम आदमी को बड़ा झटका, मई में 3.93% तक पहुंची खुदरा महंगाई; पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा खेल
India GCC Relations: भारत के लिए क्यों खास हैं ‘GCC’ देश? आसान भाषा में जानिए इस संगठन की ताकत और अहमियत
Gold-Silver Rate Today: आज सोने की कीमतों में 1600 रुपये का उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का ताजा भाव
Share Market में रिकॉर्ड ओपनिंग: सेंसेक्स 1000 अंक मजबूत, निफ्टी भी 292 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाकर 23453 पर
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 767.65 अंक या 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,191.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126.05 अंक या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,677.25 पर था। व्यापक बाजार में भी तेजी का रुझान जारी रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 2,344 शेयर हरे निशान में, 849 शेयर लाल निशान में और 74 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
किन वजहों से उछला शेयर बाजार?
भारतीय शेयर बाजार के जानकारों ने कहा कि बाजार में तेजी आने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ग्रीनलैंड और टैरिफ पर दिए गए सकारात्मक बयान थे। हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी और एफआईआई की लगातार बिकवाली के कारण बाजार का सेंटीमेंट सर्तक बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें अमेरिका की जीडीपी की वृद्धि दर और महंगाई के डेटा पर होंगी।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver ETFs Crash: गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ क्रैश, अचानक 12% तक गिरा भाव; क्यों आई बड़ी गिरावट?
कैसी हुई थी शेयर मार्केट की शुरुआत?
बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स पिछले दिन के बंद 81,909.63 के मुकाबले 82,459.66 स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 25,344.15 पर खुला, जो पिछले दिन 25,157.50 स्तर पर बंद हुआ था।
