लगातार दूसरे दिन खतरे के लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स इतने अंक टूटा
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित स्टैंडर्ड इंडेक्स सेंसेक्स 55.47 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,486.32 अंक पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान एक समय यह सूचकांक 424.42 अंक से नीचे गिरकर 79,117.37 अंक के स्तर पर आ गया था।
- Written By: अपूर्वा नायक
शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : विदेशी फंड्स की लगातार निकासी से शेयर बाजार पर खतरा नजर आ रहा है। आज फिर एक बाद दूसरे दिन बाजार खतरे के लाल निशान के साथ बंद हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिकने के कारण शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में मंदी का माहौल देखने को मिला है। इसी कारण बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में भी गिरावट आयी है।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित स्टैंडर्ड इंडेक्स सेंसेक्स 55.47 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,486.32 अंक पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान एक समय यह सूचकांक 424.42 अंक से नीचे गिरकर 79,117.37 अंक के स्तर पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का इंडेक्स निफ्टी भी 51.15 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 24,148.20 अंक पर बंद हुआ था।
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए है। दूसरी तरफ टाइटन, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने गुरूवार को 4,888.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
ये भी पढ़ें :- FPI की लगातार निकासी से प्रभावित हो रहा है शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिरा
गिरावट का सिलसिला जारी
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा है कि कंपनियों के तिमाही रिजल्ट से उपजी निराशा और एफआईआई की भारतीय बाजार से निकासी की वजह से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है। इससे बाजार में गिरावट का सिलसिला कायम रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए ब्याज दर में कटौती का दौर जारी रखा है।
बढ़त के साथ बंद
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि जापान का निक्की बढ़त पर रहा। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका के अधिकांश बाजार गुरूवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
प्रति बैरल का भाव
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.28 प्रतिशत गिरकर 74.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया है। बीएसई सेंसेक्स गुरूवार को 836.34 अंक गिरकर 79,541.79 अंक के स्तर पर और निफ्टी 284.70 अंक फिसलकर 24,199.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
