700 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 25,000 अंकों के पार

बुधवार के दिन भारतीय शेयर मार्केट में लगातार दूसरे ट्रेड सेशन में तेजी देखने के लिए मिली है। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ बंद हुए हैं।
शेयर बाज़ार
शेयर बाज़ार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

आज शेयर मार्केट के कारोबारी हफ्ते में लगातार दूसरे सेशन में तेजी जारी है। बुधवार को हफ्ते के तीसरे दिन बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में उछाल देखने के लिए मिल रहा है। इजराइल और ईरान के बीच तनावपूर्ण स्थिति का असर भारतीय शेयर मार्केट पर भी होता हुआ नजर आ रहा है।

आज शेयर बाजार सकारात्मक धारणा के साथ बंद हुआ है। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 700.40 अंकों की तेजी के साथ 82,755.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 192.00 अंकों की बढ़त के साथ 25,236.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ है।

(अपडेट जारी है)

Navbharat Live
navbharatlive.com