Share Market: वित्त मंत्री के बयान से रॉकेट बना शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1,109 अंकों की तेजी; जानें

Share Market Update: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखी गई। सेंसेक्स 1,109 अंकों की तेजी के साथ 73,033 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं बाजार में तेजी की वजह।
share market closing bell 27th july 2026
शेयर मार्केट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मंगलवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

  • कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,109.10 और निफ्टी 358.60 अंक चढ़ा।

  • वित्त मंत्री के LTCG टैक्स हटाने वाले बयान के बाद बाजार में तेजी लौटी।

Share Market Closing Bell 13th October: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 1,109.10 अंक या 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,033.78 और निफ्टी 358.60 अंक या 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,721.95 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 5.22 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था।

निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। केवल निफ्टी फार्मा ही सपाट बंद हुआ।

लॉर्जकैप और मिडकैप में बंपर तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूत खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 624.65 अंक या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,459.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 21.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,447.40 पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचयूएल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाइटन, बीईएल, एमएंडएम,भारती एयरटेल, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। केवल कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी और इटरनल लूजर्स थे।

शेयर बाजार में आई तेजी की वजह

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार में तेजी की वजह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार बजट से जुड़ी बातचीत के दौरान लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को हटाने पर लोगों की राय जानना चाहती है। इसकी वजह भारत में निवेशकों की ओर से इक्विटी पर लगने वाले टैक्स को लेकर लगातार सवाल उठाना है।

share market closing bell 27th july 2026
Share Market Today: हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 400 अंक उछला; डॉलर के मुकाबले रुपया 97 पैसे मजबूत

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी कंपनियों की उम्मीद से बेहतर कमाई ने कॉर्पोरेट मुनाफे में बढ़ोतरी को लेकर भरोसा बढ़ाया, जिससे लार्ज-कैप शेयरों में तेजी आई। वहीं, भारतीय रुपये में स्थिरता और बॉन्ड यील्ड में कमी ने भी बाजार के मूड को बेहतर बनाया, जिससे वित्तीय शेयरों पर फोकस बढ़ा।

share market closing bell 27th july 2026
शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 72,370 और निफ्टी 22,523 तक उछला; IT-रियल्टी शेयरों में तेजी

मंगलावर को बाजार की सपाट शुरुआत

मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 27.05 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,951.73 पर खुला था। वहीं, निफ्टी 0.80 अंक की मामूली तेजी के साथ 22,364.15 पर कारोबार कर नजर आया। शुरुआती कारोबार के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखने को मिली और आखिरी तक बाजार 1,109.10 अंक चढ़ गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com