सेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
Share Market Today: बकरीद के चलते 28 मई को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
- Written By: अक्षय साहू
बकरीद के कारण आज बंद रहेगा शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Closed Due to Bakrid: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से उथलपुथल का माहौल है, हालांकि 28 मई 2026 को बकरीद के चलते बाजार बंद रहेंगे और इस दौरान दोनों मुख्य एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कोई कारोबार नहीं होगा। बाजार कल अपने समय अनुसार खुलेंग।
दोनों एक्सचेंज पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कारोबार बंद रहेगा। वहीं, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह के सत्र के दौरान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में शाम 5:00 बजे से 11:30 बजे/11:55 बजे के बीच कारोबार फिर से शुरू होगा।
26 जून को भी बंद रहेगा बाजार
इसके बाद एनएसई और बीएसई पर सामान्य कारोबार शुक्रवार को शुरू होगा। इसके अलावा शेयर बाजार में अगली छुट्टी मुहर्रम पर 26 जून को रहेगी। इसके बाद जुलाई में शेयर बाजारों में कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
Share Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्के लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 141.90 अंक या 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,867.80 और निफ्टी 6.55 अंक या 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,907.15 पर था।
लार्जकैप में बिकवाली देखी गई, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 259.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,558.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27.10 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,294.30 पर था।
निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत की तेजी
सूचकांकों में निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी एनर्जी 1.77 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.67 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.45 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.31 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.04 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.44 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
दूसरी तरफ निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.69 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.46 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
यह भी पढ़ें- AI के कारण व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, 2030 तक 18 मिलियन नौकरियां होगी प्रभावित
इटरनल के शेयरों में तेजी
सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और ट्रेंट गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई लूजर्स थे।
