Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर से गिरा भारतीय शेयर बाजार, कामयाब रही हिंडनबर्ग की चाल

मंगलवार को शुरूआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 13, 2024 | 10:29 AM

शेयर बाजार क्रैश ( सोजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : शेयर बाजार की मंगलवार को शुरूआत होते ही कारोबार में गिरावट दर्ज हुई है। घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये का कारोबार बीते कुछ दिनों से बेहतर रहा है। ग्लोबल मार्केट में उतार चढ़ाव के कारण भी शेयर बाजार की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 134.27 अंक गिरकर 79,514.65 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 38.65 अंक फिसलकर 24,308.35 अंक पर रहा। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे मजबूत होकर 83.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी पूंजी निकासी के कारण स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

टीसीएस और एक्सिस बैंक को फायदा

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।

सम्बंधित ख़बरें

बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट

Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी

हफ्ते के आखिरी दिन सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; ईरान-US वार्ता रद्द होने का दिखा असर

83.95 प्रति डॉलर पर खुला

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। रुपया शुरुआती सौदों के बाद 83.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.11 पर रहा।

आज अदाणी समूह की कंपनियों की वापसी

अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयर में सोमवार को दिन के कारोबार में भारी गिरावट आई थी, जिसने शुरुआती कारोबार में आज वापसी की।

एशियाई शेयर बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायेद में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

इतनी कीमत के शेयर बेचे

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,680.51 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Share market and stock market update for august 13

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 13, 2024 | 10:29 AM

Topics:  

  • Hindenburg Report
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.