हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में मचा घमासान, सेंसेक्स और निफ्टी का हुआ बुरा हाल
हिंडनबर्ग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के कारण शेयर बाजार के कारोबार पर भारी असर होता हुआ देखा जा सकता है। इस रिपोर्ट के प्रभाव से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शेयर मार्केट क्रैश ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
मुंबई : शनिवार को हिंडनबर्ग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के सामने आने के बाद शेयर बाजार में उथल-पुथल मच गई है। सोमवार को शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि मुद्रा बाजार के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का कारोबार स्थिर रहा है।
अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद संभावित व्यवधानों की आशंका के बीच निवेशक सतर्क हैं। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 375.79 अंक गिरकर 79,330.12 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.25 अंक फिसलकर 24,259.25 अंक पर रहा।
रुपया 83.96 प्रति डॉलर पर पहुंचा
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Update: अमेरिका-ईरान की जंग ने बिगाड़ी बाजार की चाल! सेंसेक्स-निफ्टी में मची खलबली
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 505 अंक उछला सेंसेक्स; HUL के स्टॉक ने मचाया धमाल
Share Market ने लिया ‘U-टर्न’, 151 अंक गिरकर संभला सेंसेक्स, निफ्टी ने भी मारी छलांग, 24,218 अंक के पार
Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला; इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा दबाव
अदाणी समूह के शेयर गिरे
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन सबसे के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और मारुति के शेयर मुनाफे में रहे। अदाणी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। इनमें अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर के शेयरों में सबसे अधिक नुकसान में रहे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.22 पर रहा।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की-225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायेद में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
विनोद अदाणी पर पैसों की हेराफेरी का आरोप
हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन बुच और उनके पति धबल बुच ने बरमूडा तथा मॉरीशस में अस्पष्ट विदेशी कोषों में अघोषित निवेश किया था। उसने कहा कि ये वही कोष हैं जिनका कथित तौर पर विनोद अदाणी ने पैसों की हेराफेरी करने तथा समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया था। विनोद अदाणी, अदाणी समूह के चेयरपर्सन गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं।
इतनी कीमत के शेयर खरीदे
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 406.72 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
