बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
Sensex Top-10 Companies Market Cap: टॉप 10 कंपनियों में भारती एयरटेल के मार्केटकैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मूल्यांकन 52,432.67 करोड़ बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपये हो गया।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sensex Top-10 Companies Market Cap: वैश्विक अस्थिरता में कमी से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है और इससे देश की शीर्ष 10 भारतीय कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 2.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। 15-19 जून की अवधि में सेंसेक्स 1,274.95 अंक या 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,802.90 और निफ्टी 390.20 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,013.10 पर बंद हुआ। इस दौरान भारतीय एयरटेल, एलआईसी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ आईटी कंपनी टीसीएस के मार्केटकैप में कमी देखी गई।
टॉप 10 कंपनियों में भारती एयरटेल के मार्केटकैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मूल्यांकन 52,432.67 करोड़ बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपये हो गया। सरकारी कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का मार्केटकैप 51,675.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5.57 लाख करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 26,553.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5.99 लाख करोड़ रुपये हो गया।
कितना बढ़ा रिलायंस का मार्केटकैप?
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केटकैप 22,464.02 करोड़ रुपये बढ़कर 17.72 लाख करोड़ रुपये हो गया है। समीक्षा अवधि के दौरान एलएंडटी का मार्केटकैप 21,929.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5.79 लाख करोड़ रुपये, एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 16,753.57 करोड़ रुपये बढ़कर 9.55 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही, एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 11,948.72 करोड़ रुपये बढ़कर 12.01 लाख करोड़ रुपये हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केटकैप 6,661.10 करोड़ रुपये बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
SBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा ₹21,121 करोड़ के पार, नतीजों के बाद शेयर में 3% की जोरदार तेजी
भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 4,724.22 करोड़ रुपए बढ़कर 9.66 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केटकैप 12,699.49 करोड़ रुपये बढ़कर 7.69 लाख करोड़ रुपये हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें: Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
आखिरी सत्र में कैसा रहा था बाजार?
हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक या 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,802.90 और निफ्टी 154.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,013.10 पर था। बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। इसके चलते निफ्टी आईटी 3.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचकांकों में टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी कमोडिटीज भी लाल निशान में बंद हुए।
