- Hindi News »
- Business »
- Sensex Nifty Fall Today Reasons Behind Stock Market Crash Updates
Stock Market Crash: सेंसेक्स 588 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर; बैंकिंग-रियल्टी सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई, जहां सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसल गया। वैश्विक युद्ध के तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
- Written By: नवभारत डेस्क

स्टॉक मार्केट (फोटो-सोशल मीडिया)
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का कारोबारी सत्र बेहद निराशाजनक रहा। दोपहर के सत्र तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 588 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,427 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 154 अंक या 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,612 के स्तर पर आ गया। बाजार में इस गिरावट ने निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा कर दिए हैं।
बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव
आज की गिरावट का नेतृत्व मुख्य रूप से बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों ने किया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.85 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 1.31 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, सर्विसेज और कंजप्शन सेक्टर के शेयरों में भी भारी दबाव देखा गया। हालांकि, बाजार के इस उतार-चढ़ाव के बीच डिफेंस, एनर्जी, पीएसई, ऑयल एंड गैस और मेटल इंडेक्स हरे निशान में बने रहे, जिससे बाजार को थोड़ा सहारा मिला।
गिरावट के पीछे ‘ग्लोबल वॉर’ का साया
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस बड़ी गिरावट के पीछे सबसे प्रमुख कारण अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता युद्ध का तनाव है। मध्य पूर्व में युद्ध के लंबा खिंचने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति (Energy Supply) के बाधित होने का जोखिम पैदा हो गया है। इस अनिश्चितता ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर नकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे वे जोखिम वाले एसेट्स (इक्विटी) से पैसा निकाल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को नेटवर्थ में पछाड़ा, बने एशिया के सबसे बड़े रईस
तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ? चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की सफाई
Share Market में भारी गिरावट: सेंसेक्स 78000 के नीचे खुला, ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का बाजार पर असर
Share Market Crash: सेंसेक्स 79019 पर खुला, आईटी शेयरों में भारी नुकसान से निफ्टी भी टूटा
कच्चे तेल में उबाल होने से सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव
युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 80.39 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 84.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। तेल की बढ़ती कीमतें भारत जैसी अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। इसी तनाव के बीच निवेशकों ने ‘सेफ हेवन’ यानी सोने और चांदी का रुख किया है। कॉमेक्स पर सोना 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तरों पर है, वहीं चांदी में भी करीब 3 प्रतिशत की मजबूती देखी गई है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में दिखा युद्ध का असर, सिल्वर 6800 महंगा, गोल्ड में भी 1,577 की तेजी
FII की बिकवाली और अमेरिकी बाजार का असर
घरेलू कारणों के साथ-साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली भी बाजार पर दबाव बना रही है। पिछले सत्र में ही एफआईआई ने 3,752.52 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। इसके अलावा, अमेरिकी बाजारों में आई गिरावट ने भी भारतीय बाजार का उत्साह ठंडा कर दिया है। गुरुवार को अमेरिकी सूचकांक डाओ जोंस 1.61 प्रतिशत और नैस्डैक 0.26 प्रतिशत गिरकर बंद हुए थे, जिसका सीधा असर आज सुबह से ही भारतीय दलाल स्ट्रीट पर नजर आ रहा है।
Sensex nifty fall today reasons behind stock market crash updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये मेरी नई हिंदी की कॉपी..’, आशियाना जला पर हौसला नहीं! अग्निकांड के बाद पढ़ने बैठी लखनऊ की ये बहादुर बेटी
Apr 23, 2026 | 05:17 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP ने तैयार किया ‘विजय प्लान’, 9 में से 4 सीटों पर ठोकेंगी ताल; जानें समीकरण
Apr 23, 2026 | 05:17 PMउद्धव ठाकरे फिर जाएंगे विधान परिषद? सुप्रिया सुले और हर्षवर्धन सपकाल ने उम्मीदवारी का किया जोरदार समर्थन
Apr 23, 2026 | 05:16 PMकरेंसी नोट प्रेस नासिक में 534 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका
Apr 23, 2026 | 05:15 PM11,000 पदों पर प्राइमरी टीचर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका
Apr 23, 2026 | 05:03 PMDivyanka Sirohi के निधन से शोक की लहर, वायरल हुआ पुराना पोस्ट, आखिरी पलों की कहानी ने किया भावुक
Apr 23, 2026 | 05:02 PMविराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा
Apr 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM














