

SBI लाइफ ने लॉन्च किया वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर।
नया राइडर तय परिस्थितियों में भविष्य के सभी प्रीमियम भुगतान माफ करेगा।
ग्राहक अपनी जीवन बीमा योजनाओं को जारी रख सकेंगे।
SBI Life Insurance Waiver of Premium Rider: भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर लॉन्च किया है। इस राइडर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि गंभीर बीमारी या दिव्यांगता जैसी अप्रत्याशित और कठिन परिस्थितियों के दौरान भी पॉलिसीधारकों की लंबी अवधि की वित्तीय योजनाएं और सपने किसी भी हाल में प्रभावित न हों।
किसी भी परिवार के लिए फाइनेंस प्लानिंग लंबी अवधि की प्रक्रिया है। बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट प्लान, परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना या अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय जरूरतों को पूरा करना, इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा के साथ लंबे समय तक वित्तीय योगदान जारी रखना भी जरूरी है।
हालांकि, जीवन में किसी अप्रत्याशित घटना के कारण व्यक्ति की प्रीमियम भुगतान करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। एसबीआई लाइफ का यह नया राइडर इसी अहम जरूरत को ध्यान में रखकर लाया गया है।
एसबीआई लाइफ का ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर इसमें शामिल निर्धारित परिस्थितियों के उत्पन्न होने पर भविष्य के सभी प्रीमियम, अतिरिक्त प्रीमियम सहित, माफ कर दिए जाएंगे। इससे मूल पॉलिसी और उससे जुड़े अन्य राइडर अपनी तय शर्तों के अनुसार जारी रह सकेंगे।
इस तरह, पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान जारी रखने में असमर्थ होने पर भी परिवार की सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट जैसे लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्य प्रभावित होने से बच सकते हैं।
यह राइडर कंपनी के चुनिंदा व्यक्तिगत नॉन-लिंक्ड और लिंक्ड जीवन बीमा उत्पादों के साथ उपलब्ध होगा। इसके जरिये जीवन बीमा योजना से जुड़ी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को और मजबूती मिलेगी।
प्रीमियम भुगतान से राहत: निर्धारित परिस्थितियों के उत्पन्न होने पर भविष्य के सभी प्रीमियम, अतिरिक्त प्रीमियम सहित, माफ कर दिए जाएंगे। इससे मूल पॉलिसी और उससे जुड़े अन्य राइडर तय शर्तों के अनुसार जारी रह सकेंगे।
निर्धारित जोखिमों से सुरक्षा: जब प्रपोजर (पॉलिसी लेने वाला) और लाइफ एश्योर्ड (जिस व्यक्ति के जीवन पर बीमा है) एक ही व्यक्ति हों, तो यह राइडर दुर्घटना के कारण पूर्ण एवं स्थायी दिव्यांगता (एटीपीडी) और 21 निर्धारित गंभीर बीमारियों को कवर करता है।
प्रपोजर को सुरक्षा: जब प्रपोजर और लाइफ एश्योर्ड अलग-अलग व्यक्ति हों, तो यह राइडर प्रपोजर की मृत्यु, दुर्घटना के कारण पूर्ण एवं स्थायी दिव्यांगता (एटीपीडी) और 21 निर्धारित गंभीर बीमारियों को कवर करता है।
फ्लेक्सिबिलिटी से लेने की सुविधा: पात्रता की शर्तों और कम से कम पांच वर्ष की शेष प्रीमियम भुगतान अवधि की आवश्यकता के अधीन, इस राइडर को पॉलिसी शुरू करते समय या बाद की किसी पॉलिसी वर्षगांठ पर भी लिया जा सकता है।
वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर लॉन्च के अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट एवं चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर एम. आनंद ने कहा कि वित्तीय सुरक्षा का मतलब सिर्फ भविष्य की जरूरतों के लिए तैयारी करना नहीं है, बल्कि भविष्य की वित्तीय प्रतिबद्धताओं को मुश्किल परिस्थितियों में भी जारी रखने की क्षमता विकसित करना भी है।
एम. आनंद ने कहा कि एसबीआई लाइफ में हमारा प्रयास है कि सुरक्षा से जुड़े समाधान ग्राहकों की मौजूदा वित्तीय नियोजन संबंधी जरूरतों के अनुरूप हों। नया राइडर निर्धारित परिस्थितियों में जीवन बीमा योजनाओं को मजबूती देकर इसी सोच को दर्शाता है।
परिस्थितियां बदलने पर भी योजनाओं को जारी रखने में मदद के जरिये यह ग्राहकों को अपने वित्तीय भविष्य के प्रति अधिक भरोसे और तैयारी के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।