सैमसंग को इस फेस्टिव सीजन लग सकता है तगड़ा झटका, तामिलनाडु में अधिकारी हड़ताल पर

तामिलनाडु के श्रीपेरंबदूर के पास स्थित सैमसंग प्लांट में कुल 1,750 में से करीब 1,100 कर्मचारी 9 सितंबर से हड़ताल पर हैं। वे सैलरी संशोधन और बेहतर कार्य स्थितियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
Samsung officials hold talks with Tamil Nadu Industry Minister amid labour strike
तामिलनाडु इंडस्ट्री मंत्री टी आर बी राजा (सौजन्य : एक्स)
Published on
Updated on

चेन्नई : साउथ कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग के तामिलनाडु स्थित प्लांट पर कंपनी के सीनियर ऑफिसर्स इन दिनों हड़ताल पर बैठे हुए है। अब खबर आ रही है कि ये सीनियर ऑफिसर्स ने रविवार को तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टी आर बी राजा से मुलाकात की है। साथ ही उन्होंने उद्योग मंत्री से रिक्वेस्ट की है कि वे जल्द ही इस हड़ताल से जुड़ी समस्या को हल करने पर विचार करे।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा अपने तीन मंत्रियों को जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल करने का आदेश दे चुके है, इस निर्देश को देने के बाद यह बैठक हुई। श्रीपेरंबदूर के पास स्थित प्लांट में कुल 1,750 में से करीब 1,100 कर्मचारी 9 सितंबर से हड़ताल पर हैं। वे सैलरी संशोधन और बेहतर कार्य स्थितियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। वे यह भी मांग कर रहे हैं कि सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस यानी सीआईटीयू द्वारा समर्थित सैमसंग इंडिया वर्कर्स यूनियन को राज्य सरकार द्वारा रजिस्टर किया जाए।

पॉजिटिव रिजल्ट सुनिश्चित करे

स्टालिन ने शनिवार को राजा, टी एम अनबरसन (एमएसएमई) और सी वी गणेशन (श्रम कल्याण और कौशल विकास) सहित 3 राज्य मंत्रियों को मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ बातचीत करने और हड़ताल को जल्द खत्म करने को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। राजा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सलाह पर मैंने आज सैमसंग के मैनेजमेंट से मुलाकात की और विवादास्पद मुद्दों को तेजी से हल करने को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने एमएसएमई मंत्री टी एम अनबरसन और मुझे श्रम मंत्री सी वी गणेशन के प्रयासों में शामिल होने का निर्देश दिया है ताकि जल्द से जल्द और पॉजिटिव रिजल्ट सुनिश्चित किया जा सके।”

बिना पुलिस परमिशन प्रदर्शन

राजा ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि सैमसंग का मैनेजमेंट और उसके कर्मचारी एक साथ मिलकर एक सौहार्दपूर्ण सोल्यूशन पर पहुंचेंगे जिससे इसमें शामिल सभी लोगों को फायदा होगा।” 5 अक्टूबर को वामपंथी दलों के राज्य नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को उस समय हिरासत में ले लिया गया था, जब वे प्लांट के पास आंदोलनकारी श्रमिकों के साथ एकता दिखाने के लिए पुलिस की परमिशन के बिना प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि त्योहारों के इस सीजन में कर्मचारियों का हड़ताल ना रोकना सैमसंग के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com