-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Salary Calculation According New Income Tax Bill
New Income Tax Bill : अब ऐसे होगा सैलरी कैलक्यूलेशन, टैक्स ईयर का कॉन्सेप्ट हुआ पेश
- Written By: अपूर्वा नायक
न्यू इनकम टैक्स बिल को अभी संसदीय कमिटि के पास विचार के लिए भेज दिया गया है। कमिटी इस पर अपने सुझाव देगी, जिसके बाद संसद इसे पारित करेगी और बाद में सरकार इसे बजट में नोटिफाई करेगी।

निर्मला सीतारमण, (वित्त मंत्री)
नई दिल्ली : भारत में इंडियन पेनल कोड यानी आईपीसी को बदलकर हाल ही में भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस बनाया गया है। इसमें कानून की लैंग्वेज सरल करने और कई ऐसे प्रावधानों को हटाने का काम किया गया है, जो आज जरूरत के हिसाब से जरूरी नहीं थे। अब ऐसा ही काम सरकार इनकम टैक्स एक्ट-1961 के साथ करने जा रही है। इसकी लैंग्वेज को आम टैक्सपेयर्स के लिए समझ में आने लायक बनाने, गैर-जरूरी प्रावधानों को हटाने और कोर्ट में कानूनी विवादों को कम करने के लिए सरकार ने इनकम टैक्स बिल 2025 पेश कर दिया है।
न्यू इनकम टैक्स बिल को अभी संसदीय कमिटि के पास विचार के लिए भेज दिया गया है। कमिटी इस पर अपने सुझाव देगी, जिसके बाद संसद इसे पारित करेगी और बाद में सरकार इसे बजट में नोटिफाई करेगी। इसके बाद देश में इनकम टैक्स 1961 की जगह न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो जाएगा। आइए समझते है कि इस नए बिल में सरकार का फोकस किस बात पर सबसे ज्यादा है और सैलरीड क्लास को इससे क्या मिलने वाली है?
टैक्स ईयर का कॉन्सेप्ट
न्यू इनकम टैक्स बिल में सरकार ने फाइनेंशियल ईयर या असेसमेंट ईयर जैसे कॉन्सेप्ट को खत्म करके सीधी लैंग्वेज में टैक्स ईयर शब्द को रखा है। फिलहाल आप जब इनकम टैक्स भरते हैं, तो आप अप्रैल से जुलाई के बीच के महीने में रिटर्न फाइल कर सकते हैं, लेकिन उस समय में नया वित्त वर्ष अप्रैल से मार्च में चालू हो जाता है और आप टैक्स फाइल करते हैं, उससे पिछले वित्त वर्ष में 31 मार्च तक हुई इनकम का, जो असेसमेंट ईयर होता है। ऐसे में अब टैक्स ईयर से सीधा मतलब ये होगा कि आप किस साल के लिए टैक्स भर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Financial Rules: 1 जुलाई से बदलेंगे ITR, PF और क्रेडिट कार्ड के 8 बड़े नियम, जेब पर होगा सीधा असर
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
SC ST Creamy Layer और इनकम टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, जानें टैक्स छूट की मांग पर अदालत ने क्या कहा?
Explainer: काला धन के खिलाफ सरकार सख्त, क्या है FAST-DS नियम; जिससे विदेशों में जमा पैसे आएंगे वापस?
इतना ही नहीं इस नए इनकम टैक्स में कई और बदलाव किए गए हैं। इसी में से एक है आपकी सैलरी और उसका फुल एंड फाइनल पेमेंट पर टैक्स के कैलक्यूलेशन से जुड़ा बदलाव आइए इसको विस्तार से समझते हैं।
सैलरी और फुल एंड फाइनल पर टैक्स
कभी कभी ऐसा होता है कि जब आप जॉब चेंज करते हैं और कंपनी आपका फुल एंड करने में देरी कर देती हैं। इस दौरान कई बार फाइनेंशियल ईयर भी चेंज हो जाता है। तब आपको ये कंफ्यूजन होता है कि फुल एंड फाइनल के तौर पर आपको जो सैलरी मिली है, उसका टैक्स कैलक्यूलेशन कैसे और कब होगा। न्यू इनकम टैक्स विधेयक में इसे साफ बताया गया है।
इसके अनुसार अब आपकी सैलरी का ऐसा कोई भी हिस्सा जो किसी एक टैक्स ईयर में आपको मिलना था, लेकिन वो आपको उस समय ना मिलकर अगले टैक्स ईयम में मिला, तो भी उस पर टैक्स का कैलक्यूलेशन उसी टैक्स ईयर में होगा, जिस ईयर में वो आपकी इनकम थी यानी यदि कंपनी आपको इसके पेमेंट में देरी भी करती है, तो भी आपको टैक्स पूरा ही करना ही होगा।
Salary calculation according new income tax bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














