- Hindi News »
- Business »
- Rupee Falls Further By 6 Paise To Hit New All Time Low Of 84 37 Per Dollar
औंधे मुंह गिरा रुपया, अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले भी निवेशक सतर्क है। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में गिरावट से रुपये को मदद मिली और इसका नुकसान सीमित रहा।
- Written By: अपूर्वा नायक

रुपया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार औैर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की परिस्थिति डगमगाती हुई नजर आ रही है। गुरूवार के दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज रुपया 6 पैसे टूटकर अस्थायी रुप से 84.37 के स्तर पर आ गया है। शेयर बाजार में लगातार मंदी और विदेशी कोषों की सतत निकासी से मार्केट और निवेशकों की भावना प्रभावित हुई है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले भी निवेशक सतर्क है। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में गिरावट से रुपये को मदद मिली और इसका नुकसान सीमित रहा।
ये भी पढ़ें :- 2 दिनों की हरियाली के बाद फिर एक बार लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आयी गिरावट
सम्बंधित ख़बरें
Share Market में लौटी रौनक…Sensex 560 अंक उछला, अमेरिका-ईरान की दोस्ती ने निवेशकों की चांदी कर दी!
₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
Share Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के बाद 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitaran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.26 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 84.26 के उच्चस्तर और 84.38 के निचले स्तर के बीच रहने के बाद अंत में 6 पैसे की गिरावट के साथ 84.37 प्रति डॉलर यानी अस्थायी रुप पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 84.31 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
नकारात्मक रुख के साथ कारोबार
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा है कि आशंका है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत और विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई की निकासी के कारण अमेरिकी डॉलर में समग्र मजबूती के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, भू-राजनीतिक जोखिम कम होने पर जिस कीमतों में नरमी से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।
इस कीमत के शेयर बेचे
इस बीच, दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 104.86 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत गिरकर 74.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 836.34 अंक की गिरावट के साथ 79,541.79 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 284.70 अंक टूटकर 24,199.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,445.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Rupee falls further by 6 paise to hit new all time low of 84 37 per dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिटायरमेंट के अगले ही दिन हरिवंश की राज्यसभा में वापसी! JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
Apr 10, 2026 | 09:49 AMRavi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण
Apr 10, 2026 | 09:45 AMSambhajinagar मनपा में ठेका व्यवस्था पर संकट, कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल; बढ़ी प्रशासन की मुश्किल
Apr 10, 2026 | 09:42 AMShare Market में लौटी रौनक…Sensex 560 अंक उछला, अमेरिका-ईरान की दोस्ती ने निवेशकों की चांदी कर दी!
Apr 10, 2026 | 09:38 AMदूसरी लड़की के साथ घूम रहा था बॉयफ्रेंड, असली वाली ने बीच सड़क पर की कुटाई! देखें क्लेश का VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी प्रतिनिधि मंडल, क्या रद्द हो जाएगा सीजफायर! शहबाज-मुनीर की बेइज्जती तय
Apr 10, 2026 | 09:32 AMSambhajinagar में चोरी गिरोह का भंडाफोड़, सेंधमारी केस में पुलिस को सफलता, 1.58 लाख का सामान जब्त
Apr 10, 2026 | 09:28 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













