आर एस सोढ़ी का Amul के MD पद से इस्तीफा, GCMMF के COO जयन मेहता को अंतरिम मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया
- Written By: शुभम सोनडवले
नई दिल्ली. आर एस सोढ़ी (RS Sodhi) ने सोमवार को गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया। GCMMF के COO जयन मेहता (Jayen Mehta) को अंतरिम मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में तत्काल प्रभार दिया गया है।
इससे पहले भी जयन मेहता को प्रभारी बनाया गया था। साल 2018 में जब तत्कालीन एमडी के रथनाम ने इस्तीफा दिया था, तब भी मेहता को प्रभारी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। बता दें कि GCMMF अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पादों का विपणन करती है।
RS Sodhi will no longer continue to be the managing director of the Amul Foundation. Jayen Mehta given the immediate charge as managing director of Amul Foundation. pic.twitter.com/vneLxnnGsA — ANI (@ANI) January 9, 2023
सम्बंधित ख़बरें
Milk Price Hike: आज से ₹2 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध; जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला, देखें नई रेट लिस्ट
अमूल ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, 700 उत्पादों के घटाए दाम, जानिए कब से लागू होंगे नए रेट?
अमूल से मदर डेयरी तक… 22 सितंबर से ₹4 घट जाएंगे दूध के दाम; आम लोगों को बड़ी राहत
वैलेंटाइन वीक में ही अरबों की चॉकलेट खा जाते हैं इंडियंस, 21 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है मार्केट
इस बारे में संपर्क करने पर सोढ़ी ने पीटीआई-भाषा से इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, “मैं सेवा विस्तार पर था। निदेशक मंडल ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।”
सोढ़ी 40 साल से अधिक समय पहले एक सेल्स ऑफिसर के रूप में GCMMF में शामिल हुए थे और जून, 2010 में इसके मैनेजिंग डायरेक्टर बने थे। 2017 में सोढ़ी को अमूल के MD के रूप में 5 साल का विस्तार दिया गया था। तब से वह सेवा विस्तार पर थे। वह भारतीय डेयरी संघ के अध्यक्ष भी हैं।
