आलू प्याज और टमाटर को लगी महंगाई की मार, कीमत में हुआ भारी इजाफा
प्रचंड गर्मी और मानसून में देरी के कारण सब्जियों का उत्पादन कम हुआ है। जिसके कारण सब्जियों और फलों के दामों में भारी इजाफा देखने को मिला है। लोगों ने महंगाई के कारण ही इन सब्जियों के इस्तेमाल में कमी की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
टमाटर, प्याज और आलू के दाम घटे( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : जून का महीना आ जाने के बाद भी मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। मानसून में देरी के कारण सब्जियों के दामों में भी भारी इजाफा हुआ है। बीते कुछ हफ्तों से टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में 20 से 50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जिसके कारण लोगों ने खाने में इसका इस्तेमाल करना कम कर दिया है।
एक सर्वे के अनुसार पता चला है कि, टमाटर, आलू और प्याज के बढ़ते दामों ने सभी लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले हफ्ते आनेवाली ईद के कारण भी इन सब्जियों के दाम बढ़े है। दो हफ्तों से लगातार प्याज की कीमत में 30 से 50 फीसदी की बढ़त हुई है। प्याज की इन बड़ी हुई कीमतों का असर अब परिवारों पर पड़ रहा है। सिर्फ सब्जियों के ही नहीं फलों की कीमतों में भी महंगाई का असर हुआ है। फलों की कीमतें भी तेजी से बढ़ने लगी है। इस महंगाई के पीछे का कारण प्रचंड गर्मी और मानसून में देरी को बताया गया है।
खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका
सांख्यिकी मंत्रालय (Statistics Ministry) के आंकड़ों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि खाद्य महंगाई और भी ज्यादा बढ़ सकती है। अप्रैल के महीने में खाद्य महंगाई दर 8.7 हो गई थी। मार्च में यहीं दर 8.5 फीसदी रही थी। शहरी इलाकों के साथ – साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी महंगाई दर बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी महंगाई दर 8.75 फीसदी हो चुकी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आशंका जतायी थी कि भीषण गर्मी के कारण फलों और सब्जियों के दाम महंगे हो सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
UPESSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल, 21 से साक्षात्कार; 3155 अभ्यर्थियों को बुलावा
सर्वे से जानी राय
एक सर्वे के अनुसार पता चला है कि पिछले कुछ समय से टमाटर का भाव 25 रुपये किलो, आलू का भाव 30 रुपये किलो और प्याज का भाव 35 रुपये किलो रहा है। 3 में से 2 परिवारों ने इसी रेट पर ये सब्जियां खरीदी है।
