PNB का ALERT! अगले महीने इनएक्टिव अकाउंट्स हो जाएंगे बंद, 10 नवंबर से पहले कर लें ये काम

PNB Inactive Accounts Close: क्या आपका बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, PNB बैंक 10 नवंबर 2026 के बाद से कुछ इनएक्टिव अकाउंट को बंद करने वाली है।
pnb alert band deactivate
पंजाब नेशनल बैंकSource: PNB official website
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • PNB ने जारी की एडवायजरी

  • 30 नवंबर 2023 से जो इनएक्टिव अकाउंट हैं वो होंगे बंद

  • PNB ने 10 नवंबर तक का दिया समय

  • जीरो बैलेंस वाले अकाउंट्स को भी किया जाएगा बंद

PNB Inactive Accounts Alert: PNB के कई इनएक्टिव अकाउंट जिनमें बैंक बैलेंस जीरो है और 30 नवंबर 2023 के बाद से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है, ऐसे अकाउंट को बंद किया जाएगा। PNB के अनुसार, अकाउंट के दुरुपयोग से बचाव के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। ऐसे में यदि 2 साल तक आपके अकाउंट में भी कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है और कई सालों से बैंक बैलेंस जीरो है तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। साथ ही साथ समय रहते 10 नवंबर से पहले नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर इस विषय पर अधिक जानकारी लेनी चाहिए।

PNB ने जारी किया ये अलर्ट

PNB के मुताबिक, अगर आपके भी अकाउंट में 30 नवंबर 2023 के बाद से कोई बैंक ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है और बैलेंस भी जीरो है तो आपका अकाउंट 10 नवंबर को बंद कर दिया जाएगा। पीएनबी ने ऐसे इनएक्टिव अकाउंट को बंद करने का फैसला लिया है। बैंक ने ऐसे कुछ ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। अगर आपका भी अकाउंट इन शर्तों के दायरे में आता है तो डेडलाइन से पहले जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अकाउंट को बंद होने से बचाया जा सके।

PNB ने जारी की दो शर्तें

PNB ने अपने ग्राहकों के लिए दो शर्तें जारी की हैं। ऐसे ग्राहकों को डेडलाइन यानी 10 नवंबर से पहले अपने बैंक शाखा से संपर्क करना पड़ेगा। पहली शर्त है कि अकाउंट में 30 सितंबर 2023 के बाद कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ हो। PNB की दूसरी शर्त के मुताबिक, बैंक बैलेंस जीरो हो तो भी आपका अकाउंट बंद किया जाएगा।

बैंक के मुताबिक, अकाउंट के दुरुपयोग और उनसे जुड़े जोखिम को रोकने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। गाइडलाइन के मुताबिक, यदि 2 साल तक ग्राहकों की ओर से कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया गया हो तो इसे इनऑपरेटिव माना जाता है। इनमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल एक्टिविटी शामिल होती है। नॉन फाइनेंशियल एक्टिविटी में बैंक के किसी सर्विस के लिए रिक्वेस्ट देना और केवाईसी (KYC) से जुड़ी जानकारी अपडेट कराना आदि जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।

pnb alert band deactivate
DA Hike Announced: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, केंद्रीय कैबिनेट ने DA बढ़ोतरी का किया ऐलान

कैसे जानें कि आपका बैंक अकाउंट बंद होगा या नहीं ?

सबसे पहले अपने बैंक ट्रंजेक्शन की आखिरी तारिख चेक कर लें। ये चेक करें कि कहीं आपके खाते में जीरो बैलेंस तो नहीं है या 2 साल में कोई ट्रांजेक्शन हुआ है या नहीं। बैंक ने प्राभिवत ग्राहकों को 10 नवंबर 2026 से पहले केवाईसी (KYC) से जुड़े डॉक्युमेंट्स जमा करने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए आप PNB के हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 पर संपर्क कर सकते हैं या नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

pnb alert band deactivate
Jio Platforms Listing: जियो के आईपीओ को मिला शानदार रिस्पॉन्स, रिलायंस बना देश का नंबर वन कारोबारी समूह
Navbharat Live
navbharatlive.com